फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Villagers searching for precious stones in tiger reserve attack police personnel injured.

Sagar: टाइगर रिजर्व में 'कीमती पत्थर' की तलाश कर रहे ग्रामीणों का पुलिस पर हमला; जवान घायल

Sun, 02 Aug 2026 03:45 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कीमती पत्थर मिलने की अफवाह पर अवैध खुदाई कर रहे लोगों को हटाने पहुंची पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम पर पथराव हुआ। एक जवान घायल हुआ, वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Villagers searching for precious stones in tiger reserve attack police personnel injured.
घायल जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिंगपुर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में शनिवार को संयुक्त कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। इस हमले में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब एक सप्ताह से सिंगपुर के जंगल में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट रहे थे। क्षेत्र में यह अफवाह फैली थी कि जंगल की जमीन में खुदाई करने पर कीमती पत्थर (नग) मिल रहे हैं। इसी अफवाह के चलते लोग टाइगर रिजर्व के संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से पहुंचकर खुदाई कर रहे थे।

विज्ञापन


पढ़ें: महाकाल मंदिर का वो प्राचीन धाम, जहां हर श्रद्धालु कर सकता है शिवलिंग का स्पर्श; CM मोहन यादव ने की ये अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षित वन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीड़ और अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को जंगल से बाहर निकलने और खुदाई बंद करने के लिए कहा। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस वाहन के शीशे टूट गए और एक जवान घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। प्रशासन ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed