सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   When the engagement was broken, the girl's parents were kidnapped and insulted

शर्मनाक: सगाई टूटी तो लड़की के माता-पिता का कर लिया अपहरण, जूतों की माला पहनाकर की बेइज्जती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: Dinesh Sharma Updated Sat, 02 May 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर में सगाई टूटने की रंजिश में आरोपियों ने दंपती का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की और गांव में अपमानित किया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दंपती को छुड़ाया। मुख्य आरोपी सहित कुछ गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी है। मामला मानवता को झकझोरने वाला है।

When the engagement was broken, the girl's parents were kidnapped and insulted
सीहोर में शर्मनाक हरकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है। एक मामूली पारिवारिक विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया, जिसमें न केवल कानून की धज्जियां उड़ाई गईं, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं को भी कुचल दिया गया। सगाई टूटने की नाराजगी में युवक के परिवार ने लड़की के माता-पिता को निशाना बनाते हुए अमानवीय अत्याचार किया।

Trending Videos


घटना सिद्धिकगंज थाने में आने वाले टीबूपुरा गांव की है, जहां आरोपी पक्ष ने पूरी साजिश के तहत दंपती को रास्ते में घेर लिया। हिम्मत सिंह बंजारा अपनी पत्नी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी चौबारा जागीर मार्ग पर उनकी बाइक को जबरन रोक लिया गया। आरोपियों ने बिना किसी डर के खुलेआम मारपीट शुरू कर दी और फिर दोनों को जबरदस्ती कार में ठूंसकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में ले जाकर की बर्बर पिटाई और अपमान
अपहरण के बाद आरोपियों ने दंपती को गांव ले जाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, इतना ही नहीं, उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में अपमानित किया गया। यह सिर्फ हिंसा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान को कुचलने की साजिश थी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

ये भी पढ़ें- इंदौर में 12 करोड़ की लागत से बनेगा बाणेश्वरी लोक, इंदौर विकास प्राधिकरण करेगा निर्माण

वायरल वीडियो ने खोली दरिंदगी की पोल
इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ के बीच दंपती को प्रताड़ित किया जा रहा है। लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी ने भी इस बर्बरता को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

पुलिस की एंट्री से बची जान, आरोपियों पर शिकंजा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सिद्धिकगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दंपती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। एसडीओपी दामोदर गुप्ता का कहना है कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया, साथ ही मुख्य आरोपी, जो लड़के का पिता है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

सगाई टूटने की खौफनाक सजा
बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक पुरानी सगाई टूटने को लेकर था। कुछ माह पहले हिम्मत परिवार के साथ उज्जैन जिले के शंकरपुर गांव में रहने लगे। इसी दौरान उन्होंने नाबालिग बेटी की सगाई तोड़ दी। लड़की के पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की सगाई कुछ समय पहले तोड़ दी थी, जिससे लड़के का परिवार बुरी तरह नाराज था। इसी रंजिश ने इस जघन्य अपराध को जन्म दिया, जहां रिश्तों की जगह बदले की आग ने ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed