आप की आंधी में भी इन्हें नहीं पसंद केजरीवाल, 43 हजार लोगों ने दबाया नोटा का बटन
- मटियाला विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1602 वोट नोटा पर पड़े
- सबसे कम वोट मटीयामहल (216 वोट) में मिले
- दिल्ली की हर सीट पर नोटा को मिले वोट
विस्तार
अरविंद केजरीवाल नाम की आंधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़े-बड़े शूरमाओं को खेत कर दिया है। अब वे दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी रविवार यानी 16 फरवरी को शपथ ग्रहण करने की योजना बना रहे हैं। लेकिन उनकी इस अपार लोकप्रियता के बाद भी सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जो उन्हें ‘बेहतर’ उम्मीदवार नहीं समझते हैं। ऐसे लोगों ने इस चुनाव में नोटा (NOTA यानी कोई भी उम्मीदवार बेहतर नहीं) का विकल्प चुना है।
स्वयं अरविंद केजरीवाल के चुनाव क्षेत्र नई दिल्ली से 395 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है, तो उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के चुनाव क्षेत्र पटपड़ गंज से भी 529 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है।
गौर करने वाली बात है कि दिल्ली की हर सीट पर नोटा को वोट मिले हैं, कहीं कम तो कहीं ज्यादा। मटियाला विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1602 वोट नोटा पर पड़े हैं। इसके आलावा बुराड़ी में 1206, किरारी में 1071, विकासपुरी में 1034 और सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में नोटा को 1002 वोट मिले हैं। नोटा को सबसे कम वोट माटीयामहल (216 वोट) में मिले हैं।
सभी चुनाव क्षेत्रों में नोटा को कुल मिलाकर 43,108 वोट मिले हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में नोटा (NOTA- None Of The Above) को मिले वोटों पर एक नजर-
- नरेला- 753 वोट
- बुरारी- 1206 वोट
- तिमारपुर- 508 वोट
- आदर्शनगर- 419 वोट
- बादली- 608 वोट
- रिठाला- 824 वोट
- बवाना (सुरक्षित)- 1046 वोट
- मुंडका- 903 वोट
- किराड़ी- 1071 वोट
- सुल्तानपुर माजरा (सुरक्षित)- 460 वोट
- नांगलोई जाट- 862 वोट
- मंगोलपुरी (सुरक्षित)- 657 वोट
- रोहिणी- 782 वोट
- शालीमार बाग- 735 वोट
- शकूर बस्ती- 641 वोट
- त्रिनगर- 516 वोट
- वजीरपुर- 477 वोट
- मॉडल टाउन- 841 वोट
- सदर बाजार- 408 वोट
- चांदनी चौक- 263 वोट
- मटियामहल- 216 वोट
- बल्लीमारान- 340 वोट
- करोलबाग (सुरक्षित)- 447 वोट
- पटेल नगर (सुरक्षित)- 767 वोट
- मोतीनगर- 569 वोट
- मादीपुर (सुरक्षित)- 517 वोट
- राजौरी गार्डन- 694 वोट
- हरिनगर- 592 वोट
- तिलकनगर- 522 वोट
- जनकपुरी- 691 वोट
- विकासपुरी- 1034 वोट
- उत्तमनगर- 838 वोट
- द्वारका- 578 वोट
- मटियाला- 1602 वोट
- नजफगढ़- 736 वोट
- बिजवासन- 448 वोट
- पालम- 848 वोट
- दिल्ली कैंट- 280 वोट
- राजिंदर नगर- 467 वोट
- नई दिल्ली- 395 वोट
- जंगपुरा- 419 वोट
- कस्तूरबा नगर- 463 वोट
- मालवीय नगर- 549 वोट
- आरके पुरम- 527 वोट
- महरौली- 593 वोट
- छतरपुर- 709 वोट
- देवली (सुरक्षित)- 703 वोट
- अम्बेडकरनगर (सुरक्षित)- 496 वोट
- संगम विहार- 872 वोट
- ग्रेटर कैलाश- 586 वोट
- कालकाजी- 551 वोट
- तुगलकाबाद एक्सटेंशन- 384 वोट
- बदरपुर- 750 वोट
- ओखला- 637 वोट
- त्रिलोकपुरी (सुरक्षित)- 590 वोट
- कोंडली (सुरक्षित)- 557 वोट
- पटपड़गंज- 529 वोट
- लक्ष्मीनगर- 550 वोट
- विश्वासनगर- 854 वोट
- कृष्णानगर- 532 वोट
- गांधीनगर- 326 वोट
- शहादरा- 411 वोट
- सीमापुरी (सुरक्षित)- 1002 वोट
- रोहतासनगर- 513 वोट
- सीलमपुर- 311 वोट
- घोंडा- 512 वोट
- बाबरपुर- 330 वोट
- गोकलपुर (सुरक्षित)- 456 वोट
- मुस्तफाबाद- 462 वोट
- करावलनगर- 373 वोट