सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 11 february: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 510 संक्रमित, आठ मरीजों ने दम तोड़ा 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई है।1348 ठीक हुए हैं, और 6697 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 87787 हो गई है। 

Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 11 february: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों में कमी आई है। लेकिन मरीजों की मौतें नहीं थम रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 510 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ मरीजों ने दमतोड़ा है। 1348 ठीक हुए हैं और 6697 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 87787 हो गई है। 

Trending Videos


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 18552 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 13 जिलों में 510 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 148, अल्मोड़ा में 85, हरिद्वार में 45, पौड़ी में 44, चमोली में 49, पिथौरागढ़ में 31, नैनीताल में 25, टिहरी में 21, ऊधमसिंह नगर में 17, रुद्रप्रयाग में 17, उत्तरकाशी में 12, बागेश्वर में 10, चंपावत जिले में छह संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में आठ कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें कैलाश हास्पिटल में तीन, दून मेडिकल कालेज, श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल, मेट्रो हास्पिटल, सेना अस्पताल रुड़की, बीसी जोशी हास्पिटल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 225 हो गई है। 1348 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिला कर 78093 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। वर्तमान में 6697 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed