फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur pickup driver murder case: Four arrested including three killers executed crime for robbing wall putty 

मिर्जापुर पिकअप चालक हत्याकांड: तीन हत्यारोपी समेत चार गिरफ्तार, वॉल पुट्टी लूटने को दिया था वारदात को अंजाम

Thu, 21 Oct 2021 09:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Oct 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur pickup driver murder case: Four arrested including three killers executed crime for robbing wall putty 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पिछले महीने वॉल पुट्टी लदी पिकअप को लूटने के लिए चालक की हत्या के मामले को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार को हत्या करने के तीन आरोपी और लूट का सामान खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित मकरा गांव के मां वैष्णो ट्रांसपोर्ट कंपनी से 10 सितंबर को 75 बोरी वॉल पुट्टी लादकर चालक अमरदीप केसरी उर्फ रिंकू केसरी(40) निवासी सिकंदरपुर चकिया (चंदौली) ओबरा (सोनभद्र) पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन


उसके पूर्व परिचित सागर प्रजापति ने उसे अंकुर ढाबे पर बुलाया। शराब पिलाने के बाद पिकअप में सवार हो गया। रास्ते में अमरदीप की हत्या कर शव को हनुमान पहाड़ी पर छिपा दिया। पुट्टी को चंदौली के जायसवाल हार्डवेयर के मालिक शुभम जायसवाल को 24 हजार में बेच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल के जरीए पुलिस ने तीनों आरोपी सुनील कुमार प्रजापति, सागर समस्त निवासी सिकंदरपुर थाना जमालपुर और शुभम प्रजापति निवासी पथरौरा अदलहाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मृतक का कंकाल और हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद पुट्टी खरीदने वाले शुभम जायसवाल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को चारों को कोर्ट में पेश किया जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed