फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ipl 2014: kings xi punjab vs mumbai indian, preity zinta 'Secret' empiricism

IPL: जीतने के लिए प्रीति का ये 'सीक्रेट' टोटका

Wed, 21 May 2014 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 May 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
ipl 2014: kings xi punjab vs mumbai indian, preity zinta 'Secret' empiricism

आईपीएल सीजन 7 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत लगातार अंक तालिका में टॉप पर चल रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा ने जीत के लिए सीक्रेट टोटका किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर सफलता केलिए मंगलवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली में हवन करवाया।

यूएई के बाद भारत में आईपीएल के दूसरे भाग में किंग्स का अपने घरेलू मैदान पर बुधवार को पहला मुकाबला होना है। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम केसाथ पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा।
विज्ञापन

फोटो खींची तो कैमरे बंद कराए

ipl 2014: kings xi punjab vs mumbai indian, preity zinta 'Secret' empiricism

मैच से एक दिन पहले मंगलवार की शाम को खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम के साथ ही हवन करवाया। हालांकि इंतजाम भी ऐसा किया गया कि कोई भी इसके आसपास नहीं फटके।

पिछले आईपीएल सीजन में अपने घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन का प्रदर्शन इतना बेहतर नही रहा था।  यहां पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने केलिए इस हवन को कराए जाने की संभावना हैं।


स्टेंड लगाकर बाद में हवन यज्ञ किया

ipl 2014: kings xi punjab vs mumbai indian, preity zinta 'Secret' empiricism

हवन यज्ञ के दौरान जब फोटो खींचने का प्रीति का पता चला, तो पीसीए में उनके सिक्योरिटी गार्ड्स और पुलिस कर्मियों ने कैमरे बंद करने का इशारा कया। इस दौरान प्रीति जिंटा ने हवन यज्ञ वाली जगह पर आगे लकड़ी के स्टेंड लगाकर बाद में हवन यज्ञ किया।

विज्ञापन

मोहाली में भिड़ेंगी पंजाब और मुंबई की टीमें

ipl 2014: kings xi punjab vs mumbai indian, preity zinta 'Secret' empiricism

बुधवार को मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें मंगलवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंची।

सुबह 11 बजे किंंग्स इलेवन की टीम सबसे पहले एयरपोर्ट से स्थानीय होटल पहुंची। अपने खिलाड़ियाें का जोश बढ़ाने केलिए खुद प्रीति जिंटा बस में सवार होकर उनके साथ आईं। वर्तमान में टीम के शानदार प्रदर्शन और लगातार जीत के सिलसिले से प्रीति काफ ी संतुष्ट दिखाई दे रही थीं। बस से उतरते हुए टीम के कोच संजय बागड़ के साथ विरेंदर सहवाग भी काफी खुश दिखाई दिए। कप्तान जार्ज बैली ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर भी बस से उतर कर होटल परिसर में प्रवेश कर गए।

दोपहर बाद पहुंची मुंबई इंडियंस

ipl 2014: kings xi punjab vs mumbai indian, preity zinta 'Secret' empiricism

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम दोपहर बाद 2 बजे शहर पहुंची। विस्फोटक बल्लेबाज कैरान पौलार्ड के साथ माइक हसी, सिमंस के साथ फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह भी टीम के साथ पहुंचे। एक तरफ जहां किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के खिलाड़ियाें ने खरीददारी की। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने पीसीए स्टेडियम मोहाली में डटकर अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed