ज्योतिशास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां और 9 ग्रह होते हैं। ग्रहों और राशियों के मेल से ही किसी जातक का भाग्य तय होता है। हर राशि के एक अपना स्वामी ग्रह होता है। जिसका प्रभाव उस राशि के जातकों पर पड़ता है। ग्रहों के चाल में परिवर्तन से अलग-अलग राशियों के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों में मंगल का विशेष स्थान होता है। जब-जब मंगल ग्रह में परिवर्तन होता है इसका व्यापक प्रभाव उन राशियों के जातकों पर पड़ता जरूर पड़ता जिसके स्वामी स्वयं मंगल होता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहते है। मंगल मेदिनी ज्योतिष के लिए भी और फलित ज्योतिष के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। नौ ग्रहों में इन्हें सेनापति का स्थान प्राप्त है इसलिए इन्हें सेना, पुलिस विभाग, इंजीनियरिंग, आग्नेयास्त्रों के विभाग आदि का प्रमुख कारक माना गया है। आइए जानते हैं मंगल किन राशियों के लिए भाग्यशाली होते हैं।
चार राशियों के लोग होते हैं बहुत भाग्यशाली, इन पर रहता है मंगल ग्रह का प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में मेष राशि पर मंगल का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। इस राशि के जातक उत्साह से परिपूर्ण और ऊर्जावान होते हैं। इस राशि के जातक कभी भी किसी भी तरह के कार्य को करने में पीछे नहीं हटते। स्वभाव से इस राशि के जातक जिद्दी होते हैं। इस राशि पर मंगल का प्रभाव होने के कारण मेष राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।
मेष राशि के जातकों की ही तरह वृश्चिक राशि के जातक काफी ऊर्जावान और कठिन से कठिन परिस्थतियों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वृश्चिक राशि के जातक भी बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।
मकर राशि
मंगल ग्रह का प्रभाव मकर राशि के जातकों पर भी काफी रहता है। ये काफी धैर्यवान होते हैं। ये अपनी भावनाओं को काबू करने में हमेशा आगे रहते हैं। ये भी काफी लकी होते हैं। धन की कमी इनके किसी भी काम में आड़े नहीं आती। हालांकि इन राशि के जातकों काफी मेहनत के बाद ही किसी भी कार्य में सफलता मिलती है।
कुंभ राशि पर मंगल का प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। इस राशि के जातकों में बिजनेस करने के बहुत शानदार गुण होते हैं। ये कठिन से कठिन कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा कर लेते हैं।

कमेंट
कमेंट X