आज बेरोजगारी और महंगाई के दौर में पैसा कमाना जितना मुश्किल होता है, उसे बचाना उससे भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि बनी रहे। वह अपने परिवार को एक संपन्न जीवन दे सके। नौकरी और पैसा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, क्योंकि व्यक्ति नौकरी से जो अर्जन करता है। उसी से अपना जीवन यापन करता है, इसलिए ये दोनों चीजें हर व्यक्ति के जीवन में बहुत मायने रखती हैं। प्राचीन समय से ही लोग अपने जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ उपायों को करते आ रहे हैं। ये उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं। धन प्राप्ति और नौकरी की समस्याओं को दूर करने के लिए आप भी इन कारगर उपायों को कर सकते हैं।
नौकरी और धन प्राप्ति के लिए बहुत ही कारगर माने गए हैं ये प्राचीन उपाय
प्राचीन समय से ही लोग अपने घर में आंगन के बीचों-बीच एक तुलसी का पौधा जरूर लगाते थे। आज के समय में घरों का आकार बदल गया है। घर में तुलसी का पौधा ईशान कोण में लगाना चाहिए। प्रतिदिन सुबह-शाम तुलसी पूजन करना चाहिए। जहां नियमित रूप से तुलसी में दीपक जलाया जाता है और पूजन किया जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह को स्नानादि करने के बाद तुलसी में जल देना चाहिए और नियमित रूप से तुलसी की जड़ से रज (मिट्टी) लेकर अपने माथे पर लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इससे व्यक्ति के पापों का क्षय होता है। मां लक्ष्मी का साथ भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे लोगों को किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है।
घर में प्रतिदिन धूप-दीप जलाकर पूजा अवश्य करनी चाहिए। पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण में बनाना चाहिए। शास्त्रों में गंगाजल का बहुत महत्व बताया गया है। पूजा के स्थान पर हमेशा गंगाजल अवश्य रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके पूरे परिवार मां धन लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर आपके कारोबार में समस्याएं आ रही हैं, तो इस सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए ‘श्रीमद्भगवद् गीता’ के श्लोक का 21 बार जप करना चाहिए। इससे आपका आत्मबल बढ़ता है और कार्यों में सफलता का योग भी प्रबल होते हैं। जिससे आपके व्यापार औऱ नौकरी की समस्याएं दूर होती हैं और आपको लाभ प्राप्त होता है।
‘यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।
तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।’
हिंदू सनातन धर्म में सायंकाल को ईश्वर वंदन का समय माना गया है। इसलिए प्रतिदिन संध्या के समय घर के सभी सदस्यों को मिलकर भगवान का पूजन, आरती और भजन करना चाहिए। इससे आपको देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। पूरे परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, साथ ही इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे आपकी समस्याएं दूर होती हैं।

कमेंट
कमेंट X