ज्योतिष जिज्ञासा: शनि की साढे़साती किस राशि पर, तीर्थ और धाम में क्या अंतर होता है?
पहला सवाल- मौजूदा समय में किन-किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई हैं?
जवाब- सभी 9 ग्रहों में शनि को न्याय का देवता माना है। शनि की अशुभ छाया पड़ने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। बनते काम बिगड़ने लगते हैं। इस समय शनि की साढ़ेसाती वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर चल रही है। इसके आलावा वृष और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का असर है। जहां शनि की साढ़ेसाती व्यक्ति को संघर्ष करवाती तो वहीं शनि की शुभ छाया पड़ने पर व्यक्ति को सम्मान और उच्च पद हासिल होता है।
शनि की साढेसाती में कैसे पाएं शुभ फल, जानिये प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
दूसरा सवाल- तीर्थ और धाम में क्या अंतर होता है? क्या कहता है हिंदू धर्म?
जवाब- मान्यताओं के अनुसार तीर्थ वह स्थान होता है जहां पर प्राकृतिक रूप में हमेशा जल का कोई न कोई स्त्रोत जरूर बहता हो, जलवायु हो और बहुत शुभ कार्य संपन्न हुए हो ऐसी भूमि को तीर्थ कहा जाता है। तीर्थ मानव के द्वारा नहीं बनाएं हुए होते हैं यह प्राकृतिक होते हैं। जैसे कैलाश पर्वत, पवित्र नदियां और इन नदियों का संगम। जहां पर पवित्र प्राकृतिक भूमि हो और उस स्थान पर मंदिर का निर्माण किया गया हो उसे धाम कहा जाता है। जैसे चार धाम आदि।
शनि की साढेसाती में कैसे पाएं शुभ फल, जानिये प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)

कमेंट
कमेंट X