सब्सक्राइब करें

शनि की साढ़े साती के बुरे प्रभावों से मुक्ति दिलाएंगे, शहद के ये आसान से उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 27 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Do these easy remedies for honey to get rid of the bad effects of Shani
shani dev

शनि को एक न्याय प्रिय ग्रह माना गया है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में बहुत ही धीमी गति से भ्रमण करते हैं, जिसके कारण जातक पर शनि की साढ़े साती या फिर ढैय्या लगती है। हर परिस्थिति में शनि के बुरे प्रभाव नहीं पड़ते हैं लेकिन शनि के अशुभ होने व्यक्ति को जीवन में कार्य और पारिवारिक जीवन से संबंधित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शनि से पीड़ित व्यक्ति शनि को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय करता है। वैसे तो आपने शनि के कई उपाय के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि एंटीबायोटिक का काम करने वाला मिठास से भरा हुआ शहद आपको शनि के बुरे प्रभावों से राहत दिला सकता है। शहद के कुछ आसाम उपायों को करके आप शनि को शांत कर सकते हैं। इन उपायों को करने से पहले आप किसी योग्य की सलाह ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय।

Trending Videos
Do these easy remedies for honey to get rid of the bad effects of Shani
shani dev
शनि के उपाय 

शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या कुंडली में शनि नीच होता है तो वह बुरे फल प्रदान करता है। इससे व्यक्ति के कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। यदि आपको भी शनि के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है तो घर में एक मिट्टी के पात्र में शहद भरकर अपने घर में रखना चाहिए। मान्यता है कि घर में शहद रखने और खाने से शनि शांत रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these easy remedies for honey to get rid of the bad effects of Shani
shani dev

शनि को शांति करने के लिए शहद का दान भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि नीच होकर या फिर किसी भी प्रकार से अशुभ फल प्रदान कर रहा है तो इसके लिए शनिवार के दिन किसी मंदिर में शहद का दान करना चाहिए। इस उपाय को लगातार पांच शनिवार तक करना चाहिए। माना जाता है कि इससे शनि के अशुभ प्रभावों से काफी हद तक मुक्ति प्राप्त होती है।

Do these easy remedies for honey to get rid of the bad effects of Shani
shani dev

यदि किसी जातक की कुंडली के पांचवे भाव शनि हो और दसवां भाव खाली हो तो जातक को संतान सुख की प्राप्ति में परेशानियां आती हैं। इससे मुक्ति पाने के लिए गुड़ चावल, तांबा और शहद को छोटी शीशी में लेकर किसी लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपने घर के पश्चिमी भाग में लटका दें। इसके अलावा अपने बिस्तर के नीचे भी शहद की शीशी रखनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed