{"_id":"69db3b674f751d36cd049ce5","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-13-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 13 April: इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 13 April: इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:26 PM IST
सार
13 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 अप्रैल 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Rashifal 13 April: सोमवार 13 अप्रैल को नए सप्ताह का पहला दिन है और इस दिन कई तरह के ग्रह-नक्षत्रों का संयोग बन रहा है। आज के दिन कई राशि वालों के लिए दिन शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 13 अप्रैल का दिन।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहेगा। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत दिखाई देंगे। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे मन को बहुत खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में रहने वाले लोग साथी के साथ घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना बना सकते हैं। हालांकि, किसी विरोधी की बातों में फंसने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश या पैसे से जुड़े फैसलों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन तरक्की और उन्नति की राह पर आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति या पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत लोग नए संपर्कों से लाभ पा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने पारिवारिक कलह या असहमति को दूर करने का अवसर मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और कोई मनपसंद इच्छा पूरी होने से खुशी का अनुभव करेंगे। अपने रहन-सहन और निर्णयों में संतुलन बनाए रखें।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ी उलझन भरा और व्यस्त रहेगा। काम का बोझ और इधर-उधर का आना-जाना लगेगा, लेकिन खर्च भी कुछ अधिक रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी के लिए कोई सरप्राइज या उपहार लाने का मौका बन सकता है। व्यावसायिक या निवेश संबंधी फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतें और योजना बनाकर आगे बढ़ें। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना आपके सामाजिक सम्मान और छवि को और निखारेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में मनपसंद काम मिलने के योग हैं, जो आपको संतोष और खुशी देंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, ताकि वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहे। विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के अवसर पा सकते हैं। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा एतियात रखें। यदि घूमने-फिरने का कोई प्लान बनाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।