सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नरक चतुर्दशी के दिन भूल ना जाएं हनुमान जी की पूजा, जानिए पूजन के आसान उपाय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Oct 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
hanuman ji puja on tuesday saturday and narak chaturdashi

नरक चतुर्दशी दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमराज की पूजा करने का विधान है। यमराज को काल भी कहा जाता है क्योंकि इन्हें मृत्यु का देवता कहा जाता है। इस दिन यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु नहीं आती है और यमराज पूजा से प्रसन्न होने पर लंबी आयु का वरदान देते हैं। अगर इस दिन आप यमराज के साथ ही हनुमान जी की पूजा करते हैं तो आपको लंबी आयु का वरदान तो मिलेगा ही मिलेगा, साथ ही साथ हनुमान जी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे। धार्मिक कथाओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि, जो व्यक्ति हनुमान जी कि पूजा करता है उसका काल यानि यमराज भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। आइए अगली स्लाइड्स में जानते हैं, कैसे करें इस नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी को प्रसन्न...

Trending Videos
hanuman ji puja on tuesday saturday and narak chaturdashi

हनुमान चालीसा का पाठ
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा घर में दीपक जलाएं और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें। आप इच्छा अनुसार 1 से अधिक पाठ भी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा के पाठ करने में कोई विशेष नियम नहीं हैं, आप हनुमान चालीसा का पाठ कभी भी और कहीं पर भी घर सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman ji puja on tuesday saturday and narak chaturdashi

हनुमान जी के मंदिर जाएं
नरक चतुर्दशी के दिन अपने घर के पास में किसी भी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान जी को इच्छानुसार भोग लगाएं। इस वर्ष नरक चतुर्दशी शनिवार के दिन हैं और मंगलवार और शनिवार हनुमान जी बहुत प्रिय हैं। आप इस नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी को चोला भी चढ़ा सकते हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं। अगली स्लाइड में जानते है क्या होता है चोला?

hanuman ji puja on tuesday saturday and narak chaturdashi
- फोटो : अमर उजाला

क्या होता है चोला?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया जाता है। सिंदूर और चमेली के तेल को हनुमान जी के समक्ष चढ़ाने को ही चोला चढ़ाना कहा जाता है। अगली स्लाइड में जानिए हनुमान जी का शक्तिशाली मंत्र...

विज्ञापन
hanuman ji puja on tuesday saturday and narak chaturdashi

मंत्र
ॐ हं हनुमंते नमः 

इस मंत्र का नित्य सुबह शाम 108 बार जाप करने से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed