सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 28 Jul 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2022 upay for happiness in life
हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि - फोटो : iStock

Hariyali Amavasya 2022: इस साल हरियाली अमावस्या 28 जुलाई दिन गुरुवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहते हैं। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष तिथि के रूप में देखा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, ये सभी योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इन शुभ योग में पूजा या उपाय करने से सारे काम जल्दी सफल होते हैं। हरियाली अमावस्या मुख्य रूप से प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। इस दिन वृक्षारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ये तिथि किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके अलावा श्रावणी अमावस्या के दिन आप कुछ उपाय कर अपनी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या के उपाय...  

Trending Videos
Hariyali Amavasya 2022 upay for happiness in life
हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि - फोटो : iStock
हरियाली अमावस्या पर करें उपाय 

सावन शिव जी का प्रिय महीना है, इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी होता है। ज्योतिष के अनुसार,  हरियाली अमावस्या के दिन महादेव को आक या मदार के सफेद फूल चढ़ाने से पितृ दोष समाप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2022 upay for happiness in life
हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि - फोटो : iStock

श्रावणी या हरियाली अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। इस दिन पीपल, बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का वृक्षारोपण जरूर करें। साथ ही किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाएं। इसके अलावा चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं। इससे आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी। 

Hariyali Amavasya 2022 upay for happiness in life
हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि - फोटो : iStock

परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए सावन की अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। इसके अलावा अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। 

विज्ञापन
Hariyali Amavasya 2022 upay for happiness in life
हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए हरियाली अमावस्या के दिन पति-पत्नी को साथ में महादेव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। इससे माता पार्वती के साथ शिव जी भी कृपा प्राप्त होती है। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed