Morpankh Upay In Sawan: हिन्दू धर्म, ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि से मोरपंख का विशेष महत्व है। मोरपंख भगवान श्री कृष्ण को प्रिय है। मोर पंख इतना शुभ है कि श्री कृष्ण ने अपने सिर पर धारण किया हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास में मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं तो भगवान शिव के साथ-साथ श्री विष्णु की भी कृपा प्राप्त हो सकती है। स्वयं के महीने में अगर मोर पंख से जुड़े उपाय किए जाएं तो इससे ग्रह दोष और बुरी नजर के दोष को दूर किया जा सकता है। मोर पंख के ये उपाय पैसों की तंगी, से मुक्ति में भी बेहद कारगर माना जाता है। सावन महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है और 12 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में मोरपंक से जुड़े कुछ उपाय करने से न सिर्फ आर्थिक तंगी दूर होती है बल्कि घर में सुख समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं मोरपंख के उन खास उपायों के बारे में।
Morpankh Upay: सावन में करें मोरपंख के ये खास उपाय,भगवान विष्णु के साथ शिव का भी मिलता है आशीर्वाद
धन प्राप्ति का उपाय
यदि आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहे हैं तो धन प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण और राधा रानी के मंदिर में रखकर मोरपंख की पूजा करें। 40 दिन बाद इसे तिजोरी में रख लें। इस उपाय से घर में पैसों की आवक बढ़ने लगेगी।
कालसर्प दोष से छुटकारा
सावन माह में शिवजी की पूजा करके कालसर्प दोष से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो वह अपने तकिए के गिलाफ में 7 मोरपंख डालकर रखे। ऐसा करने से इस दोष से छुटकारा मिल जाता है। एक धार्मिक किंवदंति के अनुसार श्री कृष्ण ने भी कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए अपने मुकुट में मोरपंख धारण किया हुआ था।
ग्रह दोषों से मुक्ति का उपाय
यदि कुंडली में ग्रह दोष है तो उसे दूर करने के लिए हाथ में मोर पंख पकड़कर अशुभ ग्रह से जुड़ा मंत्र 21 बार बोलें और फिर पंख पर पानी छिड़ककर उसे पूजा घर में रख लें। कुछ ही दिन में समाधान देखने को मिलेगा।
नजर दोष दूर करने का उपाय
बुरी नजर से बचने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालें और सिरहाने रखकर सोएं। या बच्चों को इस ताबीज को पहनाएं ऐसा करने से बच्चों को बुरी नजर से बचाव होता है।

कमेंट
कमेंट X