सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा: आपका हथेली में इस जगह है क्रॉस का निशान, तो लव लाइफ रहेगी बहुत ही बढ़िया

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 22 Apr 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
hast rekha reading in hindi Cross mark in palm is related to your love life
हस्तरेखा

हस्त रेखा विज्ञान में हाथों में बनी रेखाओं का गहनता के साथ अध्ययन किया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ में बनी हुई रेखाएं आपके जीवन के बारें में बहुत कुछ बयां करती हैं। रेखाओं की जांच करके मनुष्य के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। किसी व्यक्ति के भविष्य, वर्तमान एवं जीवन के कई पहलुओं से जुड़ी बातों के बारें में जानकारी दी जा सकती है। हमारे हाथों में कई छोटी-बड़ी आड़ी-तिरछी रखाएं बनी होती हैं, जिसकी वजह से हथेली में कई चिह्नों का निर्माण होता है। इसी तरह से कई लोगों के हथेलियों में अलग-अलग स्थान पर क्रॉस का चिह्न बना होता है यह चिह्न आपके जीवन के बारें में बहुत कुछ कहता है। तो चलिए जानते हैं कि यह चिह्न आपके प्रेम संबंधों का बारें में क्या बताता है।

Trending Videos
hast rekha reading in hindi Cross mark in palm is related to your love life
palmistry

वैसे तो हथेली पर क्रॉस का चिन्ह बनना ज्यादातर शुभ फल नहीं देता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र कहता है कि यदि किसी व्यक्ति के हाथ में बृहस्पति यानी गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिह्न बना होता है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। गुरू पर्वत पर क्रॉस के चिन्ह का संबंध जातक के सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि से माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति के गुरूपर्वत पर क्रॉस का निशान बना होता है तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और ऐसे लोगों को एक समझदार जीवनसाथी मिलता है। इनकी लवलाइफ बहुत अच्छी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hast rekha reading in hindi Cross mark in palm is related to your love life
हस्तरेखा

यदि किसी व्यक्ति की तर्जनी उंगुली (index finger) के समीप क्रॉस का चिह्न बना हो या फिर हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस हो तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति बहुत कम आयु में ही घनिष्ठा प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं, परंतु ये प्रेम संबंध बहुत अधिक समय तक नहीं टिकते हैं।

hast rekha reading in hindi Cross mark in palm is related to your love life
palmistry - फोटो : palmistry

यदि की व्यक्ति की हथेली में गुरू पर्वत के मध्य स्थान में क्रॉस का चिन्ह बना हो तो ये लोग अपनी आयु के मध्यकाल में प्रेम प्रसंगों में पड़ जाते हैं। इन लोगों में परिपक्वता आ जाने के कारण इनका प्रेम संबंध भी लंबे समय तक चलता है।

विज्ञापन
hast rekha reading in hindi Cross mark in palm is related to your love life
palmistry
इन स्थितियों में नुकसानदायक होता है क्रॉस की चिह्न

 

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में क्रॉस का निशान हृदय रेखा के ऊपर हो यानि हृदय रेखा को काटता हो तो हस्तरेखा शास्त्र में कहा जाता है कि ऐसे लोगों को अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के हाथ में यदि सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान बना हुआ है तो ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में अत्यधिक धन हानि का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed