Lucky Moles on Female Body: हर इंसान के शरीर पर तिल जरूर मौजूद होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों पर मौजूद इन तिलों का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। व्यक्ति के शरीर पर मौजूद ये तिल शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। तिल जिस स्थान पर मौजूद होता है उससे तिल के शुभ और अशुभ परिणामों का पता लगाया जाता है। शरीर पर मौजूद ये तिल व्यक्ति की पर्सनालिटी और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आज हम महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में जानेंगे। महिलाओं के शरीर पर मौजूद कुछ खास तिल बताते हैं कि वे बेहद भाग्यशाली हैं। चलिए जानते हैं...
Lucky Moles: किस्मत वाली होती हैं वो लड़कियां, जिनके शरीर के इन अंगों पर होता है तिल
किसी महिला की ठुड्डी पर तिल होना भी बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसी महिलाओं के जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। वे आराम से अपना जीवन जीती हैं। सबसे खास बात ये है कि ऐसी महिलाओं को जीवन में कभी संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के गले पर तिल होना, उसके धैर्यवान होने की निशानी है। ऐसी महिलाएं धैर्य से अपने सपनों को पूरा करती हैं। साथ ही परिवार के लिए भी काफी लकी साबित होती हैं।
किसी महिला की कमर पर तिल होना उसके अमीर होने का संकेत देता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं अपार धन-वैभव-ऐश्वर्य के साथ जीवन जीती हैं। ये जिस क्षेत्र में जाती हैं खूब नाम और सफलता पाती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के कंधे पर तिल होना उसके लग्जरी लाइफ जीने का संकेत है। कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं खुद भी साधन-संपन्न जीवन जीती हैं और समाज की भलाई के लिए बहुत काम करती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X