Makar Sankranti Remedies: सनातन परंपरा में मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत शुभ माना जाता है, जिसे पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति का दिन दान-पुण्य, धार्मिक कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तिल से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। इससे न केवल नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है, बल्कि सुख-समृद्धि का मार्ग भी खुलता है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर जरूर करें तिल के ये खास उपाय, ग्रह दोषों से मिलेगी मुक्ति
Til Ke Upay in Hindi: मकर संक्रांति पर तिल से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। इससे न केवल नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है, बल्कि सुख-समृद्धि का मार्ग भी खुलता है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
शनि दोष से मुक्ति के लिए उपाय
यदि कोई व्यक्ति शनि दोष से प्रभावित है, तो मकर संक्रांति के दिन तिल के तेल का दीपक भगवान शनि के मंदिर में जलाना चाहिए। स्नान के बाद तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय, जीवन में होंगे सकारात्मक बदलाव
सूर्य दोष से मुक्ति के लिए उपाय
सूर्य दोष से परेशान लोगों को मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके लिए तांबे के पात्र में जल, काले तिल, फूल और अक्षत डालकर सूर्य मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य दोष के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय
पितृ दोष से मुक्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद अपने पूर्वजों का स्मरण करें। मान्यता है कि इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और दोष का प्रभाव घटता है।
Basant Panchami 2026: जनवरी में कब है वसंत पंचमी? जानें सरस्वती पूजा की तिथि और पूजा विधि
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मकर संक्रांति के दिन काले तिल और गुड़ का दान करें। साथ ही जरूरतमंदों को गर्म कपड़े दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X