Mangal Rashi Parivartan 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। वह जल्द इस राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। मंगल 16 जनवरी 2026 को रात 3 बजकर 51 मिनट पर मकर में एंट्री करने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार, मंगल और शनि स्वाभाविक रूप से शत्रु ग्रह माने जाते हैं। अब चूंकि मंगल शनि के घर में प्रवेश करेंगे, इसलिए कुछ राशि वालों पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे जातकों को धन हानि, सेहत समस्याएं और व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कार्यों को धैर्यपूर्ण करने की अधिक आवश्यकता रहने वाली है। आइए इन राशियों को जानते हैं।
Mangal Rashi Parivartan 2026: शनि की राशि में मंगल की एंट्री, मेष समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा तनाव
Mangal Rashi Parivartan 2026: जनवरी में मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। यह साल 2026 का पहला मंगल गोचर होगा, जो कुछ राशि वालों के लिए समस्याओं भरा हो सकता है। इससे जातकों की कार्यों को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं..
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय कष्टकारी रहने वाला है। दरअसल, मंगल का गोचर मेष राशि वालों के दसवें भाव में होगा। इससे आपको करियर में कुछ बाधाएं झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही सेहत में दिक्कतें तनाव को बढ़ा सकती हैं और व्यापार में लाभ में बाधाओं को झेलना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्य में लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचें। इस समय छात्रों को बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस समय आपकी लक्ष्यों को लेकर प्लानिंग बिगड़ सकती है।
Nakshatra Gochar 2026: शतभिषा नक्षत्र में राहु का गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा अचानक धन
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर कठिनाईयों भरा रहेगा, क्योंकि मंगल आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस समय अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है और रिश्तों में अनबन होने से मन में परेशानियां बनी रहेंगी। लेकिन धन लाभ के साथ-साथ आपको कई ऐसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे आपका तनाव अधिक बढ़ सकता है। शारीरिक एवं सामाजिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद परेशान कर सकते हैं। रिश्तों में अनबन महसूस होगी।
2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी शनि की नजरें, नौकरी-कारोबार में आ सकती हैं परेशानियां
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहेगा। दरअसल, सेनापति मंगल आपके पांचवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप आपको नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का लेन देन सावधानी से करें अन्यथा भारी नुकसान होने की आंशका बनी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा कठिनाई लिए रह सकता है। करियर-कारोबार से जुड़े कार्यों के साथ तालमेल बिठाने में कुछ एक मुश्किलें आ सकती हैं।
गुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस महापुरुष राजयोग, इन राशियों की आय और मान-सम्मान में वृद्धि के योग
Lucky Rashiyan: 31 जनवरी से इन राशि वालों के करियर में आएंगे बदलाव, लव लाइफ में भी दिखेगा द्विस्ट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X