Locker Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब घर की चीजें सही दिशा, सही आकार और संतुलन के साथ रखी जाती हैं, तो जीवन में सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि बनी रहती है। वहीं, वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर धन हानि, मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खासतौर पर तिजोरी या लॉकर की सही दिशा का सीधा संबंध धन की बचत और वृद्धि से माना गया है। आइए समझते हैं तिजोरी का वास्तु और इससे जुड़े जरूरी नियम।
Locker Vastu Tips: तिजोरी रखने की सही दिशा क्या है? जानें धन वृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के महत्वपूर्ण नियम
Locker Vastu Tips: घर की तिजोरी या लॉकर की सही दिशा का सीधा संबंध धन की बचत और वृद्धि से माना गया है। आइए समझते हैं तिजोरी का वास्तु और इससे जुड़े जरूरी नियम।
तिजोरी से जुड़े वास्तु शास्त्र के महत्वपूर्ण नियम
1. तिजोरी रखने की शुभ दिशाएं
उत्तर दिशा
- उत्तर दिशा में तिजोरी रखना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। उत्तर दिशा में रखी तिजोरी में धन टिकता है।
पूर्व या ईशान दिशा
- यदि उत्तर दिशा में तिजोरी रखना संभव न हो, तो आप पूर्व दिशा में भी तिजोरी रख सकते हैं।
- ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में भी तिजोरी रखना शुभ होता है। ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और धन वृद्धि में लाती हैं।
- वास्तु के अनुसार तिजोरी या लॉकर का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए।
- इससे धन का प्रवाह बना रहता है और अनावश्यक खर्च और आर्थिक परेशानी कम होती है।
4. एक ही दरवाजे वाला कमरा चुनें
- जिस कमरे में तिजोरी रखी जाए वहां केवल एक ही दरवाजा होना चाहिए।
- ज्यादा दरवाजे या खिड़कियां धन स्थान के लिए शुभ नहीं मानी जातीं।
5. तिजोरी का शुभ रंग
- सुनहरा (गोल्डन) रंग शुभ
- पीला और सफेद रंग शुभ
- काले और गहरे रंगों से बचें
7. तिजोरी में क्या न रखें
- पुराने बिल
- फाइलें
- बेकार कागजात
- अनुपयोगी सामान
8. इन बातों का रखें ध्यान
- तिजोरी की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- गंदे हाथों से तिजोरी न खोलें।
- दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने से बचें।
- दक्षिण दिशा में तिजोरी रखने से धन हानि हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X