जिस प्रकार ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व होता है, उसी प्रकार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान होता है। अंकशास्त्र में हर व्यक्ति का एक मुख्य अंक होता है, जिसे अंक स्वामी बोलते हैं और इसी अंक स्वामी के द्वारा उसके भाग्य का आकलन किया जाता है। इस सप्ताह अंक आपके जीवन में क्या संयोग बना रहे है? जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
साप्ताहिक अंक ज्योतिष : अंकों का खेल, क्या इस सप्ताह आपकी किस्मत से खाता है मेल
अंक 1
तिथि - 1,10,19,28
19 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। साहित्य, संगीत, सरकारी महकमे पर कार्य करने वाले जातक, यात्रा संबंधी काम करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। माता की सेहत बिगड़ सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कंपटीशन फेस करने के पश्चात् अच्छे अंक मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रगति की रफ्तार धीमी रहेगी।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
उपाय - आटा दान करें।
अंक 2
तिथि - 2,11,20, 29
इस सप्ताह की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। सेहत का ख्याल रखें क्योंकि यूरिन संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। तांबे के बर्तन में पानी पियें। किसी के साथ प्रेम संबंध या नये रिश्ते कायम हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। अपने जीवनसाथी की ज़रूरत का ध्यान रखें। मीठे वचन बोलें। किसी नए कार्य को प्रारंभ कर सकते हैं। संयोग अच्छा है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - हल्का हरा
उपाय - दूध का दान करें।
अंक 3
तिथि - 3, 12,,21
इस सप्ताह आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। डॉक्टर, नेता और न्याय संबंधी कार्य करने वाले जातकों के लिए उन्नति के मार्ग बनेंगे। विद्यार्थीयों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर के किसी सदस्य की बात चुभ सकती है। आपकी आधुनिक विचारधारा आपके लिए नये संयोग लायेगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नारंगी
उपाय - हल्दी की गांठ गले में पहनें।
अंक 4
तिथि - 4,13,22
मानसिक परेशनियां बढ़ सकती हैं। यात्रा में परेशानी आ सकती है। भविष्य संबंधी योजनाओं में जल्दबाजी ना करें। शुक्रवार के दिन कार्य बन सकते हैं। नये प्रेम संबंध बन सकते हैं। मीडिया से संबंधित जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है। अपने जमापूंजी को ध्यान से खर्च करें। सलाह है कि उच्च लक्ष्य की तरफ प्रयासरत रहें। बॉस खुश रहेंगे।
शुभ अंक -33
शुभ रंग - फिरोजी
उपाय - तांबे का सिक्का गले में धारण करें।

कमेंट
कमेंट X