21 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Ank Jyotish 21 November: अंक 5 के लिए पदोन्नति, अंक 9 के लिए निवेश योजना, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक-1
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। किसी शुभ अवसर या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी भी कार्य में जल्दीबाजी से बचें, अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – गुलाबी
अंक-2
लव रिलेशन के मामले में दिन उतना अच्छा नहीं है जितनी उम्मीद थी। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान की पढ़ाई या कैरियर में अधिक खर्च हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। गलत धारणा अपने मन में न रखें, सकारात्मक सोच अपनाएं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
अंक-3
आज आपके लव रिलेशन के बारे में घर वालों को पता चल सकता है, जिससे परिवार में तनाव हो सकता है। संपत्ति खरीदने का अवसर आएगा। संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाईयों में विवाद हो सकता है। सगाई और संबंधों में सावधानी बरतें, वरना टूट-फूट और खटास आ सकती है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – सिल्वर
अंक-4
अपने करियर में समझौता न करें। प्रेम संबंध को मित्रों के साथ शेयर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापारिक फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा

कमेंट
कमेंट X