Mangal Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल महाराज 7 दिसंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह शाम 7 बजकर 26 मिनट पर वृश्रिक से अपनी यात्रा को विराम देते हुए धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि मंगल लगभग 45 दिनों बाद राशि बदलते हैं। इसलिए यह गोचर एक लंबे समय बाद होने जा रहा है। इसका प्रभाव 12 राशियों से लेकर देश-दुनिया के कामकाज और भूमि-भवन पर दिखाई दे सकता है। ज्योतिष में मंगल को पराक्रम, ऊर्जा और युद्ध का कारक माना गया है। इसलिए उनके गोचर से हमेशा इन क्षेत्रों पर असर पड़ता है। इस दौरान जहां कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलता है, वहीं कुछ की समस्याएं भी बढ़ती हैं। इन जातकों को करियर, नौकरी और संपत्ति से जुड़े कार्यों में मुश्किलें आती हैं। आइए जानते हैं कि, मंगल के धनु में आने से आखिर किन 3 राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Mangal Rashi Parivartan 2025: दिसंबर में मंगल का गोचर, 45 दिनों तक इन राशि वालों की बढ़ेगी समस्याएं
Mangal Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल महाराज 7 दिसंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह शाम 7 बजकर 26 मिनट पर वृश्रिक से अपनी यात्रा को विराम देते हुए धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि
मंगल का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है। आपकी राशि वालों के लिए मंगल सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। इसलिए मंगल का धनु में जाना आपके आठवें भाव में होगा। इससे आपको धन हानि, व्यापार में मंदिर व आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। भूमि-भवन से जुड़े काम तनाव का कारण बनेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके ऊपर हावी होंगे। इस समय बच्चों से जुड़ी परेशानी को लेकर विवाद व तनाव दोनों होगा।
शुक्र के विशेष गोचर से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिलेगी मनचाही नौकरी और तरक्की
कर्क राशि
मंगल का गोचर कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको बता दें, कर्क राशि के लिए सेनापति मंगल पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह गोचर छठे भाव में होगा। ऐसे में करियर में कुछ बाधाएं आ सकती है। आपको व्यापार में कुछ बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपमान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा वाले छात्रों को अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता रेहगी। मनचाहा परिणाम पाने के लिए भी धैर्य रखना होगा। सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है।
2026 में बृहस्पति का बड़ा परिवर्तन, बनेगा शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Surya Mangal Rajyog 2026: शनि की राशि में बन रहा शक्तिशाली राजयोग, नए साल में चार राशियों की किस्मत चमकेगी
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के बारहवें भाव में यह गोचर होगा। इसलिए खर्चों में धन से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वालों को अधिक समस्याएं इस अवधि में झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि, आपको टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक उलझनें होंगी। किसी भी काम को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास करने होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से चीजें बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी।
Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या के राम मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, जानें क्या है इसका ग्रहों-नक्षत्रों से संबंध
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X