Shani Budh Margi 2025 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार और शनि को न्याय का देवता माना गया है। बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार और विवेक के कारक हैं और तेज गति से हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। वर्तमान में बुध वृश्चिक में स्थित हैं और 23 नवंबर को तुला में प्रवेश करने के बाद 30 नवंबर को मार्गी होंगे। दूसरी ओर, शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है जिसे एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई साल का समय लगता है। फिलहाल शनि मीन राशि में विराजमान हैं और 28 नवंबर को वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होने वाले हैं।
Budh Shani Margi 2025: बुध-शनि की सीधी चाल के साथ खुलेंगे भाग्य के द्वार, 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Shani Budh Margi 2025: बुध और शनि के 500 साल बाद एक साथ मार्गी होने से 3 राशियों का भाग्योदय होगा। जानें कैसे यह दुर्लभ ग्रह योग करियर, धन और जीवन में शुभ परिणाम देगा।
मिथुन राशि
नवंबर में शनि और बुध का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के लिए वास्तव में वरदान साबित हो सकता है। बुध आपका स्वामी ग्रह होने के कारण इसका मार्गी होना विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय अच्छा-खासा आर्थिक लाभ मिलेगा। नई डील, नए क्लाइंट और नए प्रोजेक्ट के संकेत प्रबल हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। आपको पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। भाग्य का सहयोग मिलने से अटके हुए सरकारी या कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। घरेलू जीवन में भी सौहार्द बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक धनलाभ, बड़े ऑर्डर या लाभकारी निवेश के अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर मिथुन राशि के लिए यह समय सफलता, तरक्की और आर्थिक मजबूती का सूचक है।
मकर राशि
नवंबर का महीना मकर राशि वालों के लिए विशेष सौभाग्य लेकर आ सकता है। शनि और बुध दोनों का मार्गी होना आपके जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और अटके हुए काम बनने लगेंगे। लंबे समय से जो कार्य रुकावट के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, वे गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और साहस तथा पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए इस अवधि में कोई बड़ी व्यावसायिक डील या साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। करियर में तरक्की के अवसर बढ़ेंगे तथा अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जो धन लंबे समय से अटका हुआ था या किसी कारणवश वापस नहीं मिल पा रहा था, उसके लौटने की पूरी संभावना बन रही है। शेयर बाजार, सट्टेबाजी और लॉटरी जैसे क्षेत्रों में भी अचानक लाभ मिलने का योग बन सकता है,बशर्ते सोच-समझकर कदम उठाएं। कुल मिलाकर नवंबर मकर राशि वालों के लिए भाग्योदय और आर्थिक उन्नति का महीना हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि इस समय मार्गी होने जा रहे हैं, इसलिए यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। नवंबर में बुध और शनि, दोनों का मार्गी होना जीवन के कई क्षेत्रों में नई शुरुआत और खुशियों के अवसर लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य संबंध मजबूत होंगे। यदि कोई तनाव या गलतफहमी बनी थी, तो वह दूर हो सकती है सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता का मार्ग आसान होगा और आपके प्रयासों का ज्यादा अच्छा फल मिलेगा। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। व्यापारियों के लिए भी यह बहुत लाभदायक समय है। नई योजनाओं से लाभ होगा और पुराने प्रयास फल देने लगेंगे। समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ मिलने के योग भी बनते दिख रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुल मिलाकर नवंबर कुंभ राशि के लिए सफलता, सम्मान, आर्थिक वृद्धि और नई खुशियों की दस्तक लेकर आने वाला महीना साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X