26 October Ka Ank Jyotish: आज 26 अक्टूबर, रविवार का दिन है। 26 तारीख का मूलांक जोड़ने पर (2+6) 8 बनता है, जिसका स्वामी ग्रह शनि होता है। वहीं आज रविवार होने के कारण दिन के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ऐसे में आज के दिन शनि और सूर्य दोनों ग्रहों का सम्मिलित प्रभाव सभी मूलांक वालों पर देखने को मिलेगा।
Aaj Ka Ank Jyotish 26 October: ऑफिस में मनमुटाव और तनाव संभव, मूलांक 7 वाले संयम से करें काम
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। आत्मविश्वास से भरपूर रहिए और अपनी योजनाओं को स्पष्ट दिशा दें। प्रेम संबंधों में आप अपने विचारों पर दृढ़ रहेंगे, बस ध्यान रखें कि आपकी बातों का असर सकारात्मक हो। नेतृत्व की क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आज भावनाओं की गहराई महसूस होगी। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में संयम और संवाद आवश्यक है। कार्यस्थल पर किसी भी मतभेद को बढ़ाने की बजाय शांतिपूर्वक हल करें। धैर्य से काम लेने पर रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आपकी वाणी में मिठास और आत्मविश्वास रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, नए संबंध बनने या पुराने रिश्ते और मजबूत होने की संभावना है। सकारात्मकता से भरा यह दिन कार्यक्षेत्र में भी सफलता दिला सकता है। अपनी बातों को आत्मविश्वास से रखें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज धैर्य और अनुशासन आपका मुख्य गुण रहेगा। रिश्तों में जिम्मेदारी और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर छोटी बातों पर समझौता करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को संतुलित रखें और जल्दबाज़ी से बचें।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला

कमेंट
कमेंट X