Weekly Ank Jyotish 27 October To 2 November 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार, 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 का यह सप्ताह अंकों के आधार पर कई लोगों के जीवन में नए परिवर्तन लेकर आएगा। ग्रहों और संख्याओं की चाल इस दौरान हर मूलांक के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। विशेष रूप से मूलांक 2, 5 और 7 वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और सौभाग्यशाली रहेगा। इनके जीवन में न केवल सुख-समृद्धि के योग बनेंगे, बल्कि कार्यक्षेत्र में तरक्की और आर्थिक मजबूती के संकेत भी मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
Saptahik Rashifal (27 Oct to 2 Nov): मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल
वहीं, मूलांक 1 और 8 वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। इस अवधि में धैर्य और विवेक से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आइए जानते हैं, जन्मतिथि के अनुसार 1 से 9 तक के सभी मूलांक वालों के लिए यह सप्ताह क्या संदेश लेकर आया है।
Saptahik Love Rashifal (27 Oct - 2 Nov): मेष, कन्या और मीन की लव लाइफ बनेगी खास, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
2 of 10
सप्ताह के अंत में व्यावहारिक होकर लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे।
- फोटो : amarujala
मूलांक 1
यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए करियर के लिहाज से शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे, जिससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए अनावश्यक व्यय से बचें। प्रेम संबंधों में जिस बदलाव की उम्मीद आप कर रहे हैं, उसमें थोड़ा और समय लग सकता है। सप्ताह के अंत में व्यावहारिक होकर लिए गए फैसले लाभदायक साबित होंगे।
3 of 10
परिवारिक माहौल में शांति और संतुलन रहेगा
- फोटो : amarujala
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यशाली रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे, भले ही वे आपकी अपेक्षा से थोड़े कम हों। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा और भविष्य के लिए अवसर खुलेंगे। प्रेम जीवन में सप्ताह के मध्य से अनुकूल स्थितियाँ बनेंगी, जिससे रिश्तों में गहराई आएगी। परिवारिक माहौल में शांति और संतुलन रहेगा, और मानसिक सुकून प्राप्त होगा।
4 of 10
साझेदारी में किए गए कार्य सफल होंगे
- फोटो : amarujala
मूलांक 3
इस सप्ताह मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर में तरक्की के अवसर बनेंगे। साझेदारी में किए गए कार्य सफल होंगे और आपकी योजनाओं की सराहना होगी। सफलता के चलते मूड उत्साहित रहेगा, परंतु आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। प्रेम जीवन में संतुलन से संबंध मधुर बने रहेंगे, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी युवा या मित्र के कारण मन विचलित हो सकता है।
5 of 10
आपके विचारों और कार्यशैली की प्रशंसा होगी।
- फोटो : amarujala
मूलांक 4
यह सप्ताह मूलांक 4 वालों के लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता लेकर आएगा। आपके विचारों और कार्यशैली की प्रशंसा होगी। महिला सहयोगियों या किसी महिला मित्र का साथ आपके लिए लाभदायक रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी रखें क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप तनाव दे सकता है, इसलिए अपने निर्णय खुद लें। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार आपके मन को प्रसन्न करेगा।
कमेंट
कमेंट X