7 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज आपके रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है। आप परिवार में चल रहे विवाद को आज बातचीत से सुलझाएंगे। निवेश को लेकर भी नई योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान किसी परीक्षा का परिणाम आ सकता है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 2
आज दिन खास रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी या वाहन लेने का सपना पूरा होता दिख रहा है। करियर को लेकर सोच-समझ कर कोई कदम उठाना होगा।व्यापार की योजनाएं लगभग सभी फलदायी साबित होंगी।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 3
आज का दिन परीक्षा में सफलता लेकर आएगा। इस दौरान खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जीत हासिल होगी। घर वालों से चल रहा विवाद सुलझेगा। व्यापार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में गति और सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - क्रीम
अंक 4
मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती हैं। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर रूचि जागृत हो सकती है। आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

कमेंट
कमेंट X