Numerology Mulank 2: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा के प्रभाव से ऐसे व्यक्ति संवेदनशील, कल्पनाशील और स्वभाव से बदलने वाले होते हैं। इनका मन अक्सर अस्थिर रहता है, जिसके कारण इनके प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ये लंबे समय तक एक ही काम में मन नहीं लगा पाते। मूलांक 2 वाले दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत कुशल होते हैं। आइए जानते हैं इनका प्रेम जीवन कैसा होता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
Mulank 2 Love Life: मूलांक 2 के लोग मानसिक रूप से बेहद सशक्त होते हैं। मूलांक 2 वाले दूसरों की भावनाएं समझने में बहुत कुशल होते हैं। आइए जानते हैं इनका प्रेम जीवन कैसा होता है।
मूलांक 2 के लोग मानसिक रूप से बेहद सशक्त होते हैं। इनमें आत्मविश्वास कभी-कभी कम दिखाई देता है, जिससे निर्णय लेने में समय लग सकता है। इन्हें सौंदर्य और आकर्षण विशेष रूप से भाता है। प्रेम और सुंदरता के मामले में ये निपुण होते हैं, जिसकी वजह से लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये किसी को मना नहीं कर पाते, इसलिए कभी-कभी इन पर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।
भावनात्मक रूप से ये लोग काफी कोमल होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। कई बार लोग इसी आदत का फायदा उठाकर इन्हें इस्तेमाल कर लेते हैं और बाद में साथ छोड़ देते हैं।
मूलांक 2 वाले जब किसी को दिल से अपना मान लेते हैं, तो उसके लिए बहुत कुछ कर गुजरते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें बदले में उतना प्रेम और सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वे हकदार होते हैं।
इनके लिए सच्चा प्रेम पाना आसान नहीं होता। ये अपने मन के सच्चे साथी की तलाश में लंबे समय तक भटकते रह सकते हैं। ये जरूरत से ज्यादा सोचने वाले होते हैं, जो कभी-कभी उनके रिश्तों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है।
अपनी बात खुलकर न कह पाने की वजह से इनके कई संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। कभी-कभी ये छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े भी हो जाते हैं, जो उनके साथी को परेशान कर सकता है।
यदि मूलांक 2 वाले अपने भावनाओं को थोड़ा नियंत्रित करना सीख लें और सोच-समझकर निर्णय लें, तो ये जीवन में बड़े निराशाजनक अनुभवों से बच सकते हैं और उनके रिश्ते भी अधिक सुखद बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X