Wind Chimes Vastu Tips In Hindi: वास्तु के अनुसार घर में विंड चाइम लगाना सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। विंड चाइम को गुडलक का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में विंड चाइम लगाने की सोच रहे हैं, तो वास्तु के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें। इससे आपके जीवन में खुशहाली, तरक्की के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं।
Wind Chimes Vastu Tips: विंड चाइम लगाने से घर में आती है सुख समृद्धि, जानिए वास्तु से जुड़े खास नियम
Vastu Tips: विंड चाइम को गुडलक का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में, घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विंड चाइम लगाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में विंड चाइम लगाने की सोच रहे हैं, तो वास्तु के कुछ विशेष नियमों को जरूर जान लें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुल सकते हैं।
जब विंड चाइम की घंटिया आपस में टकराती हैं तो उनसे आवाज निकलती है। वास्तु के अनुसार, विंड चाइम से जितनी मधुर आवाज निकलती है, घर में उतनी ही सकारात्मकता बढ़ती है इसलिए विंड चाइम खरीदते समय उसकी ध्वनि पर जरूर ध्यान दें।
सौभाग्य मे वृद्धि के लिए विंड चाइम को सही दिशा में लगाना बहुत जरुरी होता है। वास्तु के अनुसार, धातु के विंड चाइम को उत्तर और पश्चिम दिशा में, लकड़ी के विंड चाइम को पूर्व और दक्षिण दिशा में जबकि मिट्टी के विंड चाइम को दक्षिण-पश्चिम (ईशान) दिशा में लगाया जा सकता है। इस दिशा में विंड चाइम लगाने से आपको इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
Wallet Vastu Tips: पर्स में कभी ना रखें ये चीजें, तरक्की और खुशियों पर लग सकता है ग्रहण
Bay Leaf Vastu Tips: तरक्की और धन प्राप्ति के लिए जरूर करें, तेज पत्ते से जुड़े ये वास्तु उपाय
विंड चाइम को दरवाजे या खिड़की पर लगाना बेहद शुभ होता है। यहां उसे सीधी हवा मिलती है, जिससे वह बजता रहता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
घर के मंदिर और किचन में विंड चाइम लगाने से बचना चाहिए, तो वहीं सीढ़ियों के नीचे विंड चाइम कभी न लगाएं, क्योंकि यह सौभाग्य और धन की ऊर्जा को घर से बाहर जाने से रोकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X