Vastu Tips :क्या आपके घर के सामने भी है बिजली का खंभा? अपनाएं ये 5 सरल उपाय, बढ़ाएं सुख-शांति और धन
Vastu Remedies Home: वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार घर के सामने खंभा होना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। इससे मानसिक तनाव, घर में झगड़े और असंतुलन बढ़ सकता है। जानें ऐसे सरल उपाय, जिनसे इस दोष के प्रभाव को कम कर घर में सकारात्मकता और शांति बनाए रखी जा सकती है।
विस्तार
Vastu Tips Electric Pole: वास्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों में यह माना जाता है कि घर के बिल्कुल सामने खंभा होना शुभ संकेत नहीं है। इसका असर घर की ऊर्जा पर पड़ता है और वातावरण में असंतुलन पैदा हो सकता है। मुख्य द्वार के सामने मौजूद अवरोध सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है, जिससे घर में भारीपन और बेचैनी महसूस होने लगती है।
साल 2026 में कैसी रहेगी शनि-राहु की चाल ? जानिए किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
इतना ही नहीं, ऐसे खंभे का प्रभाव परिवार के सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कई बार बिना वजह तनाव, घर में झगड़े या मनमुटाव बढ़ने लगते हैं। इसलिए नया घर खरीदते या बनवाते समय इस वास्तु नियम का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि, यदि आपके घर के सामने पहले से खंभा मौजूद है, तो कुछ सरल उपाय करके उसकी नकारात्मकता को काफी हद तक कम किया जा सकता है और घर में शांति बरकरार रखी जा सकती है।
Prediction 2026: कौन से ग्रह होंगे 2026 के राजा और मंत्री? ग्रहों की दशा से जानें देश-दुनिया पर इसका असर
मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं
वास्तु के अनुसार घर के सामने खंभा होना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ सकता है। यदि आपके घर के ठीक सामने खंभा है, तो मुख्य द्वार पर हल्दी से रोज़ाना स्वस्तिक बनाने का उपाय बेहद प्रभावी माना जाता है। स्वस्तिक सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, और इसे द्वार पर बनाने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती। इससे माहौल शांत और सुखद बना रहता है।
तुलसी का पौधा लगाएं
मुख्य द्वार के सामने अवरोध होने पर परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। तुलसी को लक्ष्मीजी का प्रिय माना गया है, और इसकी नियमित पूजा से घर में समृद्धि और शांति आती है। इसके साथ ही, आप मेन गेट पर कुछ हरे पौधे भी लगा सकते हैं, जो वातावरण को सकारात्मक बनाते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच अपनापन बढ़ाते हैं।
मुख्य द्वार पर पाकुआ दर्पण लगाएं
फेंगशुई में पाकुआ मिरर को नकारात्मक ऊर्जा को वापस लौटाने वाला उपाय माना गया है। यदि आपके घर के सामने खंभा या कोई अन्य रुकावट है, तो मुख्य द्वार पर सही दिशा में पाकुआ दर्पण लगाने से उसका दुष्प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दर्पण को ऐसे लगाएं कि खंभे या अवरोध का प्रतिबिंब उसमें दिखाई दे और वही ऊर्जा वापस लौट जाए।
आम के पत्तों का तोरण सजाएं
वास्तु और हिंदू परंपरा में आम के पत्तों से बना तोरण शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और वातावरण शुद्ध होता है। यह तोरण समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य का प्रतीक है। आर्थिक समस्याएं भी कम होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। जब पत्ते सूख जाएं, तो नया तोरण लगा देना चाहिए।
मुख्य द्वार की सही स्थिति बनाए रखें
यदि आप नया घर बना रहे हैं और घर के सामने बिजली का खंभा या बड़ा पेड़ है, तो मेन गेट को थोड़ा साइड में या तिरछा बनवाना बेहतर माना जाता है। इससे अवरोध का सीधा प्रभाव मुख्य द्वार पर नहीं पड़ता। यदि पहले से बने घर में यह समस्या हो, तो घर के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्तियाँ दूर रहती हैं, आर्थिक स्थिति सुधरती है और घर में शांति बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X