Vastu Tips For Mirror Direction: आईना हमें बाहरी रूप से अपनी पहचान और सुंदरता का बोध कराता है तो वहीं साथ ही साथ आंतरिक रूप से हमें खुद को गहराई से देखने का मौका देता है, जिससे हम अपने विचारों, आदतों और आत्मविश्वास का मूल्यांकन कर पाते हैं। यह एक सच्चा साथी है जो हमारी भावनाओं और व्यक्तित्व को बिना किसी फैसले के दर्शाता है। वास्तु के अनुसार सही दिशा पर लगा आईना जहां आपकी तरक्की का कारण बनता है तो वहीं गलत दिशा पर लगा आईना नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। जिससे धनवान व्यक्ति भी कंगाल हो सकता है। ऐसे में हमें आईना लगाते समय वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
Vastu Tips For Mirror: सुख-शांति के मार्ग खोलता है इस दिशा में रखा आईना, कभी नहीं पड़ेगा अन्न और धन का अकाल
Vastu Tips: गलत दिशा में रखा आईना दुर्भाग्य, तनाव और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है जबकि सही दिशा में आईना रखने से सकारात्मक ऊर्जा और धनधान्य में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार घर में सही स्थान और सही दिशा में आईना लगाने से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ घर के लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें कि घर में आईना रखते समय वास्तु के किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आईना को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना सबसे शुभ होता है। घर की इन दो दिशाओं में रखा आईना सुख-शांति और संपन्नता के मार्ग खोलता है। वास्तु के अनुसार, अगर आपने आईना उत्तर दिशा में रखा है तो भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बन रहेगी, ऐसे घर में कभी अन्न, धन का अकाल नहीं पड़ता है।
टूटे शीशे को घर से तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटा हुआ शीशा घर के लिए अत्यंत अशुभ माना जाता है, यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाकर दरिद्रता लाता है। तो वहीं घर में धुंधला, घिसा हुआ या खराब दिखाई देने वाला आईना भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि धुंधले आईने में चेहरा देखने से व्यक्ति की छवि पर कलंक लगता है। ऐसे आईने दुर्भाग्य और तमाम तरह की परेशानी का कारण बनते हैं।
कभी भी बेडरूम में आईना नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में आईना लगाने से पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कमी आती है। आपसी विश्वास घटने लगता है और दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगता है। यदि यहां पर आईना लगाना मजबूरी या जरूरी हो तो उसे इस तरह रखें कि बेड पर सोते समय आपका प्रतिबिंब नजर न आए। इसके लिए आप उस पर कपड़ा भी डाल सकते हैं।
Vastu Tips For Kitchen: रसोई से जुड़ी ये चीजें बन सकती हैं धन हानि का कारण, जानें वास्तु के सही नियम
आईना खरीदते समय आपको उसके आकार का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, आईने का आकार चौकोर या आयताकार होना सबसे शुभ होता है। इनके अलावा, गोल या अष्टकोणीय आकार भी शुभ माने जाते हैं, लेकिन अनियमित या नुकीले आकार के आईनों से बचना चाहिए क्योंकि वे घर में नकारात्मकता ला सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X