सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhwaja Hoisting Rules At Home: घर की छत पर ध्वजा लगाने से घर में आती है सुख समृद्धि, यहां जानें वास्तु टिप्स

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 25 Nov 2025 11:48 AM IST
सार

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के अवसर पर जानें घर की छत पर ध्वजा लगाने के वास्तु टिप्स। सही रंग, दिशा और चिन्ह के साथ फहराए गए ध्वजा से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति।

विज्ञापन
Vastu Tips for Dhwaja Hoisting on House Roof Bring Positive Energy Wealth Happiness disprj
dhwaja vastu tips - फोटो : amar ujala

Vastu Tips for Dhwaja Hoisting: विवाह पंचमी के अवसर पर आज 25 नवंबर को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा। मंदिर के शिखर पर फहराया गया ध्वज न केवल उसकी पूर्णता और महिमा को दर्शाता है, बल्कि इसमें गहरी आध्यात्मिकता, संस्कृति और पारंपरिक चेतना का प्रतीक भी होता है। यह झंडा उस मंदिर की पवित्रता और धार्मिक महत्व की उद्घोषणा करता है, जो भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनता है।


Ram Mandir Dhwajarohan 2025: रामलला के मंदिर में ध्वजारोहण आज,सूर्य–कोविदार चिह्न का आध्यात्मिक महत्व
सनातन धर्म में धार्मिक स्थलों और मंदिरों में विशेष रूप से नारंगी झंडे का उपयोग किया जाता है। आज के समय में लोग अपने घरों की छत पर भी धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए ध्वजा लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में ध्वजा लगाने का विशेष महत्व होता है, जो सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति को आकर्षित करता है। आइए जानते हैं कि घर में ध्वजा लगाने के लिए कौन सा रंग, दिशा और चिन्ह सबसे शुभ माना जाता है। 
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं, राम-सीता का मिलेगा आशीर्वाद

Trending Videos
Vastu Tips for Dhwaja Hoisting on House Roof Bring Positive Energy Wealth Happiness disprj
घर में ध्वजा लगाने के लाभ - फोटो : अमर उजाला।

घर में ध्वजा लगाने के लाभ

  • शास्त्रों के अनुसार जिस घर की छत पर धार्मिक ध्वजा फहराई जाती है, वहां परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की और सफलता प्राप्त करते हैं।
  • घर में ध्वजा लगाने से सम्मान, प्रतिष्ठा और कीर्ति बढ़ती है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अशुभ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।
  • माना जाता है कि ध्वजा लगाने से घर के सदस्यों को शारीरिक और मानसिक रोगों से राहत मिलती है।
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे शांति और सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Dhwaja Hoisting on House Roof Bring Positive Energy Wealth Happiness disprj
घर में कैसा ध्वज लगाएं?

घर में कैसा ध्वज लगाएं?

  • घर की छत पर केसरिया, पीला या लाल रंग की त्रिकोणीय ध्वज लगाना शुभ माना जाता है।
  • ध्वजा पर ‘ॐ’ या ‘स्वस्तिक’ का चिन्ह होना चाहिए। कुछ लोग हनुमान जी के चिन्ह वाली पताका भी फहराते हैं, इसे भी बहुत शुभ माना जाता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार ध्वजा को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा घर में स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है।
  • ध्वजा हमेशा ऊंची और साफ होनी चाहिए। फटी या पुरानी ध्वजा कभी भी नहीं लगानी चाहिए।
Vastu Tips for Dhwaja Hoisting on House Roof Bring Positive Energy Wealth Happiness disprj
झंडा लगाने के शुभ दिन

झंडा लगाने के शुभ दिन

  • हनुमान जी का ध्वज लगाने के लिए मंगलवार को सबसे शुभ माना जाता है।
  •  नवरात्रि, हिंदू नववर्ष, हनुमान जयंती जैसे शुभ दिनों पर घर की छत पर ध्वज लगाना बहुत लाभकारी होता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed