Vastu Tips For Home: भारत में लोग कई वर्षों से वास्तु के नियमों को मानते आए हैं। वास्तु के अनुसार घर में सही स्थान और सही दिशा में रखीं वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन भी लाती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग थोड़े से ही प्रयास में बड़ी कामयाबी हासिल कर लेते हैं ,तो वहीं कुछ लोग बार-बार कठिन प्रसास करते हैं लेकिन फिर कार्यो में असफलताओं का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति में कोई भी सुधार देखने को नहीं मिलता है।
Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की इस दिशा में रख दें ये 5 चीजें, मिलेगी अपार सफलता
Vastu Tips: घर में अगर कुछ खास वस्तुएं सही दिशा में रखी जाएं तो उसका असर घर के माहौल और परिवार के जीवन पर दिखाई देता है। वास्तु के अनुसार घर में सही स्थान और सही दिशा में रखीं वस्तुएं घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन भी लाती हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें कि घर में कुछ वस्तुओं को रखते समय वास्तु के किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु में स्वास्तिक का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि इसे सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) और उत्तर दिशा स्वस्तिक लगाने के लिए सबसे शुभ मानी जाती हैं।
घर के मंदिर में पीतल या तांबे की घंटी लगाने और पूजा के समय उसे बजाना बेहद शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय कर नकारात्मकता को दूर करती है। घर के पूजा कक्ष में घंटी को उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती घर में समृद्धि लाती है।
Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं उधार ली गई ये चीजें, लेन-देन हो सकता है अशुभ
Vastu Tips: सही दिशा और स्थान पर सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में आएगी खुशहाली, बुरा वक्त होगा दूर
शंख को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे घर में रखने से धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शंख रखने से भाग्य का साथ मिलता है, साथ ही धन लाभ के द्वार भी खुल जाते हैं। पूजा घर में शंख को उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना सबसे शुभ होता है। इसे भगवान विष्णु या माता लक्ष्मी की मूर्ति के दाहिनी ओर रखना चाहिए।
कलश को समृद्धि, पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में पानी से भरा कलश रखने से जल तत्व संतुलित होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे मानसिक स्पष्टता, कामयाबी और आर्थिक स्थिरता बढ़ती है।

कमेंट
कमेंट X