Vastu Tips For Right Direction Of Wall Clock: जब घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है तब वहां रहने वाले लोगों को जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होने पर खुशहाली आती है। इस कारण से हर कोई यह चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे।
Vastu Tips For Wall Clock: घर में गलत दिशा में लगी घड़ी पैदा कर सकती है आर्थिक परेशानियां, न करें ये गलती
Vastu Tips: दीवार पर लगी घड़ी केवल समय बताने का साधन ही नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा को भी प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को सही दिशा में लगाया जाए, तो यह सौभाग्य, प्रगति और समृद्धि में सहायक बनती है, वहीं गलत दिशा में लगी घड़ी घर में रुकावटें और नकारात्मकता ला सकती है।
उत्तर दिशा- वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, जो धन और समृद्धि के देवता हैं। यदि आप घर में घड़ी को उत्तर दिशा में लगाते हैं तो यह आर्थिक प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
पूर्व दिशा- यह दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है और ज्ञान, सफलता और ऊर्जा का स्रोत होती है। पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों में आत्मविश्वास बढ़ता है, पढ़ाई में रुचि और सफलता मिलती है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिशा उत्तम है।
पश्चिम दिशा- वास्तु के अनुसार यह दिशा तटस्थ मानी गई है। यदि किसी कारणवश उत्तर या पूर्व दिशा में घड़ी नहीं लगाई जा सकती, तो पश्चिम दिशा को विकल्प के रूप में चुना जा सकता है। यह दिशा संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है।
दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में घड़ी लगाने से जीवन में रुकावट, मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। तो वहीं दरवाजे के ठीक ऊपर और बेडरूम में घड़ी को बिस्तर के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए, इससे घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
Wind Chimes Vastu Tips: विंड चाइम लगाने से घर में आती है सुख समृद्धि, जानिए वास्तु से जुड़े खास नियम
Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं उधार ली गई ये चीजें, लेन-देन हो सकता है अशुभ
घर में कभी भी टूटी या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटी-फूटी घड़ियों को रखने से घर से सकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है। ऐसी घड़ियों को घर से तुरंत हटा देना चाहिए या ठीक करवा लेना चाहिए।
घर में कभी भी त्रिकोण या तिकोने आकार की घड़ी को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे आकार की घड़ी से घर पर बहुत तेजी से नकारात्मकता बढ़ती है और व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

कमेंट
कमेंट X