सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Numerology: तेज दिमाग वाले होते हैं इस मूलांक के लोग, हर किसी के दिल पर करते हैं राज

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 04 Aug 2022 07:15 AM IST
विज्ञापन
Mulank 2 Numerology Characteristics Personality And Nature Of Number 2  In Hindi
तेज दिमाग वाले होते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : iStock

Mulank 2 Numerology: जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष में नौ ग्रहों और नक्षत्रों आदि के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है, ठीक वैसे ही अंक शास्त्र की मदद से आप अपने जीवन के बारे में जान सकते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार, जन्म की तारीख का जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। जन्म तारीख के आधार पर ही व्यक्ति का मूलांक भी बनता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 2 के बारे में। अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव अत्यधिक शांत होता है। इस मूलांक के जातक तन के साथ-साथ मन से भी खूबसूरत होते हैं। साथ ही ये सुंदर लोगों की ओर जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं।आइए जानते हैं मूलांक 2 वाले लोगों के बारे में खास बातें...

Trending Videos
Mulank 2 Numerology Characteristics Personality And Nature Of Number 2  In Hindi
तेज दिमाग वाले होते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : iStock

बुद्धिजीवी होते हैं
अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 2 के जातक मन के धनी होते हैं। ये लोग बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफल साबित होते हैं। कहा जाता है कि इनका बुद्धि चातुर्य अच्छा होता है। अपने इस गुण की वजह से मूलांक 2 के लोग दूसरों से ज्यादा सम्मान पाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये लोग विपरीत परिस्थितियों में भी बिल्कुल भी परेशान नहीं होते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank 2 Numerology Characteristics Personality And Nature Of Number 2  In Hindi
तेज दिमाग वाले होते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : iStock

धन जमा करने में होते हैं माहिर
मूलांक 2 के जातक धन जमा करने में माहिर होते हैं। सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में ये खूब नाम कमाते हैं। संगीत, गायन, लेखन, कला आदि क्षेत्रों में भी ये अच्छा कर सकते हैं।

Mulank 2 Numerology Characteristics Personality And Nature Of Number 2  In Hindi
तेज दिमाग वाले होते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : iStock

इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता
अच्छी छवि और मृदु-भाषी के कारण इनमें राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं। वहीं जिन जातकों का कर्मक्षेत्र क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है, वह प्रसिद्धि हासिल करने में सक्षम होते हैं।

विज्ञापन
Mulank 2 Numerology Characteristics Personality And Nature Of Number 2  In Hindi
तेज दिमाग वाले होते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : iStock

आत्मविश्वास की कमी 
हालांकि मूलांक के कुछ लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं। ये जल्दी से किसी बात के लिए नहीं कह पाते हैं। साथ ही इनका स्वभाव परिवर्तनशील होता है। इनके अंदर कई बार एकाग्रता की भी कमी देखी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed