सब्सक्राइब करें

Mulank 2 Personality: मूलांक 2 वालों में होती हैं ये खास खूबियां, करियर-कारोबार में ऐसे बनाते हैं अपनी पहचान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 04 May 2026 12:37 PM IST
सार

Mulank 2 Personality: मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है, जो मन, भावनाओं और संवेदनशीलता का कारक माना जाता है। यही वजह है कि इस मूलांक के लोग दिल से सोचने वाले, नरम स्वभाव के और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं। 

विज्ञापन
Mulank 2 People Personality Trait career success know mulank 2 ke log kaise hote hain
Mulank 2 Personality - फोटो : अमर उजाला AI

Mulank 2 Personality: अंक शास्त्र में हर अंक का अपना अलग महत्व होता है, क्योंकि यह व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को दर्शाता है। माना जाता है कि, अंकों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के गुण, अवगुण, कमियां और खूबियां आसानी से समझी जा सकती हैं। वहीं आज हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 वालों की। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है, जिसे मन, भावनाओं और संवेदनशीलता का कारक माना जाता है। यही कारण है कि, इस मूलांक के लोग बेहद कोमल हृदय, भावुक और समझदार होते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं और रिश्तों को दिल से निभाते हैं। आइए इनकी खूबियों को विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Mulank 2 People Personality Trait career success know mulank 2 ke log kaise hote hain
Mulank 2 Personality - फोटो : adobe stock

मेहनत से कमाते हैं धन
अंक शास्त्रों के अनुसार, मूलांक 2 के लोग हमेशा अपने लक्ष्यों के प्रति कड़ी मेहनत करते हैं। माना जाता है कि, ये लोग शॉर्टकट में विश्वास नहीं रखते हैं। अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं और स्थिर सफलता हासिल करते हैं। इस मूलांक के लोग दूसरों के लिए भी अच्छा उदाहरण बनकर सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank 2 People Personality Trait career success know mulank 2 ke log kaise hote hain
Mulank 2 Personality - फोटो : adobe stock

संवेदनशील और समझदार
कहते हैं कि, चंद्रमा का प्रभाव इन मूलांक वालों को संवेदनशील व भावनात्मक बनाता है। इनकी समझदारी इन्हें दूसरों से अलग बनाती है। ये टीम में काम करने में माहिर होते हैं। खास बात यह है कि, लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलते हैं। रिश्तों में ईमानदारी उनकी विशेष पहचान होती हैं।

Mulank 2 People Personality Trait career success know mulank 2 ke log kaise hote hain
Mulank 2 Personality - फोटो : adobe stock

क्रिएटिव माइंड
अंक शास्त्रों की मानें, तो मूलांक 2 के लोग क्रिएटिव माइंड के होते हैं। कला, लेखन, डिजाइन या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र में ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा इनकी कला इन्हें समाज में अलग पहचान देती हैं। लोग अक्सर इनसे प्रभावित होते हैं।

Numerology: इन मूलांक वालों के लिए सोना है लकी, पहनते ही बदल जाएगी किस्मत

विज्ञापन
Mulank 2 People Personality Trait career success know mulank 2 ke log kaise hote hain
Mulank 2 Personality - फोटो : adobestock

निर्णय लेने की क्षमता 
अंक शास्त्रों के अनुसार, मूलांक 2 के लोगों की निर्णय क्षमता बेहत शानदार होती हैं। इनका अनुभव और काम करने की शैली इनके सभी फैसलों को प्रभावशली बनाती हैं। हालांकि, शुरुआत में ये थोड़े हिचकिचाते हैं, लेकिन अनुभव के साथ इनकी निर्णय क्षमता मजबूत होती जाती है और ये सही समय पर सही फैसले लेना सीख जाते हैं।

May Numerology Prediction: मूलांक 1 और 5 को इस माह मिलेगा करियर और सफलता का मौका, पढ़ें मासिक अंक ज्योतिषफल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed