Mulank 3 Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति का जन्मांक यानी मूलांक उसके व्यक्तित्व, बुद्धि और जीवन की दिशा पर गहरा असर डालता है। माना जाता है कि किसी व्यक्ति का स्वभाव और सोच काफी हद तक उसके जन्म से जुड़ी तारीख और दिन से प्रभावित होता है। आसान भाषा में कहें तो आप या आपका बच्चा किस तारीख को जन्मा है, यह उसकी सीखने की क्षमता और सफलता के स्तर को काफी हद तक तय करता है। आज हम उन खास तारीखों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनमें जन्म लेने वाले बच्चे पढ़ाई-लिखाई में बेहद तेज माने जाते हैं। सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर ये बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आइए उन तारीखों और मूलांक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Numerology: पढ़ाई-लिखाई में तेज होते हैं इस मूलांक के लोग, हर क्षेत्र में पाते हैं तरक्की
Mulank 3 Numerology: आज हम उन खास तारीखों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनमें जन्म लेने वाले बच्चे पढ़ाई-लिखाई में बेहद तेज माने जाते हैं। सही दिशा और मार्गदर्शन मिलने पर ये बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
मूलांक 3 में जन्मे बच्चे
अगर किसी बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के बच्चे पढ़ाई में स्वाभाविक रूप से रुचि रखते हैं और जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं। ये न केवल पढ़ाई में अव्वल रहते हैं, बल्कि अपनी समझदारी और बुद्धिमत्ता के बल पर जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें यदि सही समय पर प्रेरणा और उचित मार्गदर्शन मिल जाए, तो ये बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
कैसा होता है मूलांक 3 वालों का मानसिक स्तर?
मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह यानी बृहस्पति से माना जाता है, जो ज्ञान, विवेक और विस्तार का प्रतीक है। इस मूलांक में जन्मे बच्चों का दिमाग तेज, तार्किक और दूरदर्शी होता है। ये बच्चे मेहनती होते हैं और किसी भी विषय को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। इनके भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सीखने की प्रबल इच्छा साफ दिखाई देती है।
किन क्षेत्रों में बनाते हैं करियरय़?
मूलांक 3 के जातक अनुशासन और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाते हैं। ये बच्चे आगे चलकर पुलिस, सेना, प्रशासनिक सेवाओं या सरकारी क्षेत्रों में विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा, मैनेजमेंट और काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों में भी इनके लिए अच्छे अवसर बनते हैं। यदि आपका मूलांक 3 है, तो इन क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावना काफी मजबूत मानी जाती है।
मूलांक 3 के लोग अपने साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरणा देते हैं और लोगों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। ऐसे लोगों की संगति काफी अच्छी मानी जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X