Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish10 August: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं। अपने प्रयासों के लिए पुरस्कारों की भी अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में मिलने वाली प्रशंसा और प्रतिष्ठा का आनंद लें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
अंक 2
खुद में और अपने उद्देश्यों में विश्वास आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएगा। अपने काम से प्राप्त प्रतिष्ठा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। अपने भविष्य की पहले से बनाई योजना आपको आने वाले समय में फायदा दिलाएगी।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक 3
आप इस समय आध्यात्मिक स्वभाव के हैं। अपने विश्वासों को मजबूत करें और कुछ नया सीखने के मौकों का उपयोग करें। माता पिता या उनके जैसा कोई आपको ज्ञान दे सकता है। भाग्य आपके साथ है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
अंक 4
आप अभी शांत हैं और खुले दिमाग से जीवन को खोजने के लिए तैयार हैं। हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए आज आप पूरी तरह से तैयार हैं। परिवार की और से कुछ समस्याएं आ सकती है किंतु आपके विवेक और आत्मविश्वास से सब कुछ सही हो जाएगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
