Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 12 August: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आध्यात्मिक और बौद्धिक कार्य में मन लगेगा। अगर मौका मिले तो अपने माता पिता या सलाहकार के साथ लघु यात्रा पर जाएँ और परामर्श ले। आपको जल्द ही शानदार नतीजे मिलेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आज अपने दोस्तों के साथ गुणवत्ता का समय बिताएं। आपके पूर्व प्रतिस्पर्धी भी आपकी सहायता के लिए आगे आ सकते हैं। दोस्त केवल आपको आगे ही नहीं बढ़ाएंगे बल्कि आपके कौशल और क्षमता को भी निखारेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
अगर आपका स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन गया है तो शांति और मार्गदर्शन के लिए अपने परिवार और दोस्तों की राय लें। अचानक मिला धन योजनाओं को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
अंक 4
अपने काम से प्राप्त प्रतिष्ठा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाती है। अपने भविष्य की पहले से बनाई योजना आपको आने वाले समय में फायदा दिलाएगी। प्रसिद्धि, धन और महिमा की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- नारंगी
