Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 25 July: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक- 1
समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बाहरी यात्रा का कार्यक्रम सुखद और फलदायी रहेगा। थोड़ा सा मानसिक तनाव रह सकता है। आप हर किसी से अपना काम निकलवाने में सफल होंगे। किसी अपरिचित पर विश्वास करना गलत निर्णय होगा। प्रेम और रोमांस के मामले में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-ग्रीन
अंक - 2
आपकी जान-पहचान समान विचारधारा वाले लोगों से बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के साथ आप उसके स्कूल या कॉलेज जा सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। साझेदारी और सम्बन्धों पर सोच समझकर निर्णय लें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- वायलेट
अंक- 3
आपके बारे में लोग उल्टी सीधी बातें कर सकते हैं।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी बातचीत में सावधानी बरतनी होगी। कंजूस न होने के बावजूद आप आर्थिक मसलों पर गंभीरता से विचार करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंताग्रस्त रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- भूरा
अंक- 4
आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ जाने से दिक्कतें पेश आएंगी, खर्च के लिये संतुलित बजट बनाएं और सामाजिक दायरा सीमित रखें। परिवार व मित्र आपको खुशियां प्रदान करेंगे। काफी समय से लंबित सरकारी कार्य, कानूनी मुद्दे, अनुबन्ध जैसे मामले आसानी से हल हो सकते है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला