Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 30 November: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आप अभी रचनात्मक और आध्यात्मिक रूप उत्साहित हैं। संगीत या फैशन के माध्यम से स्वयं को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। भौतिक सम्पतियां आपको आकर्षित कर सकती है लेकिन अनावश्यक वित्तीय जोखिमों से बचें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 2
परिवार, बच्चों या बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताये। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय यादगार रहेगा। आज व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलें मुख्य आकर्षण रहेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 3
आपकी वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित अनुभव इस समय मार्मिक हो सकते है। रिश्तों को लेकर भावुकता का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको अच्छा भाग्य मिलेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे