अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक ज्योतिष 31 जुलाई 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
आज परिवार के साथ समय बीतेगा। कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। घर की सजावट का सामान या वाहन खरीद सकते हैं। मित्र या कुछ रिश्तेदार घर में दखल देंगे। जिस कारण मन विचलित हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। अचानक दुर्घटना घट सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल
अंक – 2
आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए तरक्की का होगा। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेमी रूठ सकता है। धैर्य से काम लें। गुस्सा न करें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
आज किसी व्यक्ति का साथ या परिचय आपके जीवन की राह बदल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई पार्टनर मिल सकता है। नौकरी कपड़े आदि की शॉपिंग कर सकते हैं। अंजान लोगों की दोस्ती से सावधान रहें, वरना आपके साथ विश्वासघात हो सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गुलाबी
अंक – 4
सेहत ठीक नहीं रहेगी। आज शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में रुकावट आ सकती है। विदेश योग बन सकता है। प्रेमी विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – क्रीम
