Saptahik Ank JyotishFal (27 April-03 May): अंक ज्योतिष हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करता है क्योंकि हर व्यक्ति की जन्मतिथि किसी न किसी मूलांक से जुड़ी होती है। यह मूलांक केवल एक संख्या नहीं, बल्कि अलग-अलग ग्रहों की ऊर्जा और प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है। जैसे मूलांक 1 सूर्यदेव से जुड़ा होता है, मूलांक 2 पर चंद्रमा का प्रभाव माना जाता है। मूलांक 3 गुरु बृहस्पति से संचालित होता है, जबकि मूलांक 4 पर राहु का प्रभाव रहता है। मूलांक 5 बुध ग्रह से संबंधित है और मूलांक 6 पर शुक्र देव का आधिपत्य माना गया है। इसी तरह मूलांक 7 केतु ग्रह से जुड़ा होता है, मूलांक 8 शनिदेव से प्रभावित माना जाता है और मूलांक 9 मंगल देव का प्रतिनिधित्व करता है। जब भी इन ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन, सोच, करियर और संबंधों पर देखने को मिलता है। वर्तमान समय में बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य के गोचर से कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका प्रभाव केवल राशियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांकों पर भी इसका महत्वपूर्ण असर पड़ेगा। इस अवधि में कुछ मूलांकों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और सकारात्मक बदलाव के संकेत बन रहे हैं, जबकि कुछ को धैर्य और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। ऐसे में आइए जानते हैं न्यूमेरोलॉजी वीकली के आधार पर यह समय आपके मूलांक के लिए क्या संकेत लेकर आया है।
{"_id":"69eb1fe40ec2b9a6f3061d00","slug":"saptahik-ank-jyotish-1-to-9-mulank-know-your-weekly-numerology-prediction-27-april-03-may-in-hindi-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saptahik Ank Jyotish: मूलांक 7 और 9 वालों को इस सप्ताह मिलेंगे मिलजुले परिणाम, पढ़ें इस सप्ताह का अंक ज्योतिषफल","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
Saptahik Ank Jyotish: मूलांक 7 और 9 वालों को इस सप्ताह मिलेंगे मिलजुले परिणाम, पढ़ें इस सप्ताह का अंक ज्योतिषफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:43 PM IST
सार
साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल आपके जन्मांक और वर्तमान ग्रह-स्थितियों के आधार पर तैयार की जाती है। यह आपको बताती है कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, कौन-से अवसर शुभ रहेंगे और किन बातों में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 1
- यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। हर कार्य को बेहद सावधानी, योजना और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। छोटी सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
- कार्यक्षेत्र में आपको नियमों, अनुशासन और जिम्मेदारियों का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- इस सप्ताह आपके विरोधी या ईर्ष्या रखने वाले लोग सक्रिय रह सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं और गतिविधियों को गोपनीय और सुरक्षित रखना चाहिए।
- वरिष्ठ अधिकारियों या अनुभवी लोगों से मतभेद की स्थिति में भी संयम और समझदारी से काम लें, क्योंकि गलत भाषा या व्यवहार रिश्तों को बिगाड़ सकता है।
- मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। यदि आप धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे तो उसके सकारात्मक और संतोषजनक परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 2
- यह सप्ताह आपके लिए काफी संतुलित, शांत और अनुकूल परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। इसमें आप अपने सभी कार्यों को सही तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
- आप इस दौरान धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लेंगे। इससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में स्थिरता और सफलता प्राप्त होगी।
- यात्राओं, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। ऐसा करने से मानसिक रूप से आप हल्का और प्रसन्न महसूस करेंगे।
- व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में प्रगति और स्थिरता के संकेत मिलेंगे। यह आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाकर चलना आपके लिए इस सप्ताह लाभकारी सिद्ध होगा।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 3
- यह सप्ताह आपके लिए कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण और मानसिक रूप से थोड़ा दबाव वाला रह सकता है। हर स्थिति में धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा।
- आपके द्वारा बनाए गए कार्यों या योजनाओं का कुछ लोग विरोध कर सकते हैं। विशेषकर किसी महिला पक्ष से मतभेद या असहमति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
- जल्दबाजी या आवेग में लिए गए निर्णय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी रहेगा।
- परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताना जरूरी है। इस दौरान संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण रहेगा ताकि काम प्रभावित न हो।
- अनुभव, सलाह और धैर्य के आधार पर लिए गए निर्णय आपको इस सप्ताह की नकारात्मक परिस्थितियों से सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
साप्ताहिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
मूलांक 4
- यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। कई मामलों में आपको स्पष्टता तथा सही दिशा मिलने की संभावना है।
- पुरानी गलतफहमियां और भ्रम दूर हो सकते हैं। इससे आप अपने निर्णयों को और अधिक मजबूत और सटीक तरीके से ले पाएंगे।
- कार्यक्षेत्र में आपको यह समझ आने लगेगा कि कहां आपसे गलती हुई थी और किस निर्णय में सुधार की आवश्यकता है।
- अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग इस सप्ताह आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। उनका सम्मान बनाए रखना भी जरूरी होगा।
- धार्मिक और पारिवारिक माहौल में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा की संभावना भी बन सकती है।
- तकनीकी, अकाउंटिंग और डेटा से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X