Ank Jyotish Today 24 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 24-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 2 +4 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =20, फिर 2 +0 =2 , यानी कल का भाग्यांक 02 है। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। इस मूलांक के लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरल चित्त वाले होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Ank Jyotish 24 April: मूलांक 1 और 4 के खर्चे बढ़ेंगे, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक 1
आज नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठीक-ठाक दिन है। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन पैसों के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा
मूलांक 2
आज आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकते हैं। रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है, लेकिन तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
मूलांक 3
आज शिक्षा और ज्ञान से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। बड़ों का आशीर्वाद साथ रहेगा और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। बोलचाल में संयम रखना फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
मूलांक 4
आज अचानक खर्च बढ़ सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा। ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। तकनीकी क्षेत्र वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला

कमेंट
कमेंट X