Ank Jyotish Today 29 April | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल बुधवार, 29 अप्रैल 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 29-04-2026 के सभी अंकों का योग होगा 2 +9 + 0 + 4 + 2 +0 + 2 + 6 =25, फिर 2 +5 =7 , यानी कल का भाग्यांक 07 है। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु है। इस मूलांक के लोग थोड़े रहस्यमय, आध्यात्मिक और बुद्धिमान माने जाते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Ank Jyotish 29 April: मूलांक 9 की खत्म होगी सभी परेशानियां, होगी नई शुरुआत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन आपको धैर्य और अनुशासन रखने की सलाह देता है। आप तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन अभी योजनाओं को सही तरीके से व्यवस्थित करना जरूरी है। कामकाज में बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और रिश्तों में थोड़ा नरम व्यवहार रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया
अंक 2
आज का दिन आपको थोड़ा भावुक बना सकता है, लेकिन यह समय खुद को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा है। टीमवर्क से पुराने काम पूरे होंगे। दूसरों की बातों को दिल पर लेने से बचें और रिश्तों में खुलकर बातचीत करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
अंक 3
आज आपको गंभीरता से काम करने की जरूरत है। पैसों और काम की योजना बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आलस छोड़कर दिनचर्या पर ध्यान दें। बातचीत में सावधानी रखें ताकि किसी को आपकी बात बुरी न लगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
अंक 4
आज का दिन आपके लिए बहुत मजबूत और सफल रहने वाला है। कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी और बड़े काम पूरे हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी, बस लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें। रिश्तों में प्यार और समय देना जरूरी है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

कमेंट
कमेंट X