Ank Jyotish 31 May: 31 मई 2026, रविवार का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार विशेष ऊर्जा और नए अवसरों का संकेत दे रहा है। हर तारीख का अपना एक अलग अंक कंपन होता है, जो व्यक्ति के विचार, व्यवहार और दैनिक जीवन की घटनाओं को प्रभावित करता है। 31 मई 2026 की तारीख के सभी अंकों का योग 3+1+0+5+2+0+2+6 = 19 और 1+9 = 10, फिर 1+0 = 1 आता है। यानी आज का भाग्यांक 1 है। अंक 1 का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, सफलता और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस अंक के प्रभाव से आज कई लोगों को करियर, धन और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आज आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर क्या संकेत दे रहे हैं और दिन आपके लिए कितना शुभ रहने वाला है।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 और 9 वालों को करियर में सफलता व आर्थिक उन्नति के योग, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और नए अवसर भी मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
आज धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय लाभदायक साबित होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक निभा पाएंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज यात्रा के योग बन सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में सतर्कता बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम

कमेंट
कमेंट X