सब्सक्राइब करें

Palmistry Lines: हथेली पर बनीं ये रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, मिलता है खूब धन और सम्मान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 03 Dec 2025 08:09 PM IST
सार

Palmistry: माना जाता है कि अगर हथेली में धन संबंधित रेखाएं शुभ स्थिति में मौजूद होती हैं, तो ऐसे में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए कुछ खास योगों के बारे में...

विज्ञापन
Lucky Palmistry Sign these lines on palm bring money wealth and prosperity
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala

Money Lines On Hand: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर बहुत ही खास रेखाएं होती हैं, जो व्यक्ति को भाग्यशाली, धनवान और समृद्धिशाली बनाती हैं। इसमें भाग्य रेखा, धन रेखा, ह्रदय रेखा, सूर्य पर्वत, चंद्र पर्वत और शनि पर्वत रेखा प्रमुख हैं।कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोग अधिक धन अर्जित नहीं कर पाते हैं, जबकि कुछ लोग कम प्रयासों में भी समृद्धि और विलासिता से भरपूर जीवन जीते हैं। ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के कर्म के साथ-साथ उसकी हथेली की रेखाएं भी इस अंतर की एक बड़ी वजह मानी जाती है। माना जाता है कि अगर हथेली में धन संबंधित रेखाएं शुभ स्थिति में मौजूद होती हैं, तो ऐसे में लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए कुछ खास योगों के बारे में.....

Trending Videos
Lucky Palmistry Sign these lines on palm bring money wealth and prosperity
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe Stock
बिजनेस में कामयाबी


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर बुध पर्वत से निकलने वाली रेखाएं शनि पर्वत की ओर जाती हों, तो यह इस बात का संकेत है, कि व्यक्ति व्यापार में निरंतर तरक्की करता है। ऐसे लोग कम उम्र में ही एक मजबूत और विशाल बिजनेस साम्राज्य स्थापित कर लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Palmistry Sign these lines on palm bring money wealth and prosperity
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe stock
अपार संपत्ति के मालिक
 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेली पर भाग्य रेखा शनि पर्वत के नीचे समाप्त होती हो और मस्तिष्क रेखा के पास दो भागों में बंट जाए, जिसमें से एक हिस्सा मस्तिष्क रेखा से जुड़ जाए, तो ऐसे जातक बहुत सी संपत्तियों और अपार धन के स्वामी बनते हैं। वहीं जिन व्यक्तियों की भाग्य रेखा चंद्रमा पर्वत से निकलती हो, हथेली भारी हो और अंगूठा थोड़ा पीछे की ओर झुकता हो, उनके पास विशेष प्रकार का ज्ञान होता है। ऐसे लोग धनी और प्रतिष्ठित व्यापारी बनते हैं और अपनी प्रतिभा से हर चीज को मूल्यवान बना देते हैं।


Hast Rekha: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर बने होते हैं ऐसे निशान, मिलता है अपार धन और सफलता


Moles On Face: चेहरे के तिल बताते हैं आपका स्वभाव, खोलते हैं कई बड़े राज

Lucky Palmistry Sign these lines on palm bring money wealth and prosperity
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe stock
ऐश्वर्य और प्रतिष्ठा की रेखाएं


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि हथेली पर भाग्य रेखा शनि पर्वत के नीचे तक जाती हो और उसमें एक से अधिक रेखाएं मौजूद हों, तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति न केवल देश बल्कि विदेश में भी बड़ा कारोबार खड़ा कर सकता है। ऐसे लोग अपार संपत्ति के मालिक बनते हैं। वहीं जिन व्यक्तियों की जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा साफ-सुथरी हों और जीवन रेखा से निकली भाग्य रेखा शाखाओं के रूप में फैली हो, वे धन और सुविधाओं से भरपूर जीवन जीते हैं। ऐसे लोगों को कभी किसी वस्तु की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

विज्ञापन
Lucky Palmistry Sign these lines on palm bring money wealth and prosperity
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र - फोटो : Adobe stock
करोड़पति लोगों की रेखाएं


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा पर कोई दोष न हो और हथेली में शुक्र पर्वत उभरा हुआ दिखाई दे, तो ऐसे लोग धन अर्जित करने का योग रखते हैं। हाथ का गुलाबी और उंगलियों का सीधा व पतला होना भी करोड़पति  होने का संकेत देता है। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed