सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हस्तरेखा: अपने ज्ञान और विवेक से अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं ऐसी हथेली वाले

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 25 Feb 2021 07:14 AM IST
विज्ञापन
palmistry in hindi know your money status through palmistry
हस्तरेखा - फोटो : सोशल मीडिया

हस्तरेखा हथेली को पढ़कर भविष्य बताने का शास्त्र है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में बनने वाली रेखाओं से उसके भाग्य का विचार किया जा सकता है। माना जाता है हथेली में बनने वाले उभार (पर्वत) और रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताते हैं। भाग्यशाली लोगों के हाथों में कुछ विशेष प्रकार के निशान बनते हैं। आइए जानते हैं हथेली में बनने वाले शुभ चिह्नों के बारे में। 

Trending Videos
palmistry in hindi know your money status through palmistry
हस्तरेखा - फोटो : सोशल मीडिया
जब हथेली में बने चक्र का निशान

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिस व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा निशान बनता है। ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। यदि इस प्रकार का निशान अंगूठे पर बनता है तो वह व्यक्ति अपने बौद्धिक कौशल और परिश्रम से धनवान बनता है। इसके अलावा यह निशान इस बात की ओर भी इशारा करता है कि ऐसा व्यक्ति अपने पिता को हर कदम पर सहयोग करता है और उसे समाज में सम्मान प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry in hindi know your money status through palmistry
palmistry - फोटो : palmistry
जब हथेली में होती ये रेखा

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, यदि किसी की हथेली में भाग्यरेखा शुक्र पर्वत से उठकर शनि पर्वत के मध्य पहुंचे तो ऐसा जातक अपने पुरुषार्थ के बल पर कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचता है। ऐसा जातक अपने परिश्रम से ही धनवान बनता है। 

palmistry in hindi know your money status through palmistry
हस्तरेखा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा जातक होता है भौतिक सुखों से संपन्न

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा और चंद्र रेखा एक साथ मिलकर शनि पर्वत तक पहुंचती है ऐसा व्यक्ति बेहद ही धनी होता है। ऐसा जातक भौतिक सुखों से संपन्न समझा जाता है। धन से जुड़े मामलों में इन्हें पूर्ण सफलता प्राप्त होती है।

विज्ञापन
palmistry in hindi know your money status through palmistry
जीवन रेखा
अगर हथेली में हो ऐसा निशान

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्यरेखा कनिष्ठिका उंगली से शुरु होकर सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसा व्यक्ति अमीर होता है। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार ऐसा जातक अकूत धन-संपत्ति के मालिक बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed