Palmistry Money Line: कई बार अच्छी कमाई के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता। अनावश्यक खर्चों को बंद करने के बाद भी बचत करना मुश्किल होता है। इतना ही नहीं कई लोगों को तो रोजमर्रा के खर्चों के लिए उधार लेना पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके पीछे की एक वजह हथेली की “भाग्य रेखा” को भी माना गया है।
Palmistry: कितना भी कमाओ नहीं टिकता पैसा, देखें कहीं आपकी हथेली पर भी तो नहीं है ये रेखा
Money Loss Line: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनी धन रेखा व्यक्ति की आय और आर्थिक स्थिरता का संकेत देती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
हथेली में धन रेखा कहां होती है?
जब आप अपनी हथेली को देखें तो अनामिका (रिंग फिंगर) या सूर्य पर्वत के नीचे से शुरू होकर हृदय रेखा को काटती हुई मस्तिष्क रेखा तक जाने वाली रेखा को धन रेखा कहा जाता है। यह रेखा व्यक्ति को धन, पद, प्रतिष्ठा, यश और निवेश में लाभ दिलाने वाली मानी जाती है।
धन हानि का संकेत देने वाली रेखा
- यदि किसी व्यक्ति की धन रेखा पतली, स्पष्ट और सीधी है तो यह आर्थिक समृद्धि का प्रतीक होती है। वहीं, यदि यह रेखा मोटी, गाढ़ी या असमान है तो यह संकेत देती है कि व्यक्ति भले ही धन कमाएगा, लेकिन धन टिकेगा नहीं।
- यदि यह रेखा बीच-बीच में टूटती है, तो इसका अर्थ है कि धन आने के बावजूद किसी न किसी कारण से खर्च हो जाएगा। ऐसे जातकों को निवेश या व्यापार में नुकसान होने की संभावना रहती है। कई बार सेहत या अन्य कारणों से जमा धन भी खर्च हो जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जल्दबाजी से बचना चाहिए।
जब कोई अन्य रेखा धन रेखा को काटे
यदि हथेली में धन रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो, तो यह चेतावनी का संकेत है। इसका अर्थ है कि जिस उम्र में वह रेखा कट रही है, उस समय व्यक्ति के धन का नुकसान या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। धीरे-धीरे सारी बचत खर्च हो सकती है, इसलिए ऐसे लोगों को निवेश या उधारी से बचना चाहिए।
जब कई रेखाएं अशुभ स्थिति बनाएं
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगर हथेली में सूर्य रेखा कटी हुई हो, धन रेखा टूटी हुई हो और शनि रेखा दो भागों में विभाजित हो, तो यह जीवन में आर्थिक संघर्ष और परेशानियों का संकेत देता है। ऐसी स्थिति में पैतृक संपत्ति या संचित धन का नुकसान भी हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X