शनिवार, 10 नवंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
10 नवंबर राशिफल : 5 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, बाकी 7 फैसले लेते समय रहें सावधान
क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। यह आपके बच्चों के हितों को हानि पहुंचा सकता है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। किसी भारी नुक़सान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है।
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।
घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अपने जीवन-साथी की उपलब्धियों की सराहना करें और उसकी सफलता और ख़ुशक़िस्मती का जश्न मनाएं। उदार बनें और ईमानदारी से तारीफ़ करें। अपने प्रेमी/प्रेमिका की किसी भी ग़ैर-ज़रूरी मांग के आगे न झुकें। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। आज आप अपने जीवनसाथी पर शक़ कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में दिक़्क़त पैदा होगी।
आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। आपके ख़र्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं। काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है – क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुंचाएगा। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X