फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Rashifal 16 July: मेष और सिंह राशि की बढ़ेंगी नजदीकियां, जानें सभी 12 राशियों का लव राशिफल

Wed, 15 Jul 2026 03:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Jul 2026 03:54 PM IST
सार

Love Horoscope 16 July 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए जानें प्रेम, रिश्ते, वैवाहिक जीवन और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 16 July For All Zodiac Sign in Hindi
16 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Horoscope 16 July 2026: गुरुवार, 16 जुलाई 2026 का दिन प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिहाज से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन गजकेसरी योग और सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव प्रेम, रिश्तों और दांपत्य जीवन पर देखने को मिल सकता है। इन शुभ योगों के प्रभाव से कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, आपसी विश्वास मजबूत होगा और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव पहले से बेहतर हो सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए संवाद, धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप सिंगल हैं, तो कुछ लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के भी संकेत बन सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 16 जुलाई 2026 का  लव राशिफल और जानें प्रेम, रोमांस तथा वैवाहिक जीवन के मामले में आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 16 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। साथी अपनी भावनाओं को खुलकर आपके सामने रख सकते हैं, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी छोटी बात पर उनकी जिद भी देखने को मिल सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें। सिंगल जातकों को अकेलेपन का एहसास अधिक हो सकता है और वे किसी खास साथी की तलाश में रहेंगे।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 16 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ बिताए गए खूबसूरत पल आपको भावनात्मक रूप से करीब लाएंगे। शाम तक दोनों पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं। सिंगल जातकों के मन में किसी पुराने प्रेम संबंध या एक्स पार्टनर की यादें फिर से उभर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 16 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांच बना रहेगा। पार्टनर आपके साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे और दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। रिश्ते में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल जातक अपने पसंदीदा व्यक्ति के बारे में अधिक सोच सकते हैं और भविष्य को लेकर कल्पनाएं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 16 July For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज किसी छोटी बात को लेकर पार्टनर नाराज हो सकते हैं, लेकिन आपका स्नेह और समझदारी रिश्ते में फिर से मिठास घोल देगी। आपसी बातचीत से पुराने मतभेद दूर होने की संभावना है। सिंगल जातकों के लिए विवाह या नए रिश्ते की चर्चा शुरू हो सकती है, हालांकि अंतिम निर्णय में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed